Saturday, March 31, 2018

शिक्षा और ज्ञान 148 (बौद्ध राजनैतिक सिद्धांत)

मैं तो राजनैतिक दर्शन पढ़ाता हूं। राज्य का बौद्ध सिद्धांत दुनिया के प्राचीनतम सिद्धांतों में है, यह कोर्स में नहीं था। कौटिल्य का अर्थशास्त्र जैसा परिपक्व ग्रंथ एकाएक कैसे लिखा गया? हर पीढ़ी पिछली पीढ़ियों की उपलब्धियों को समेकित करती है और उस पर अगली मंजिल बनाती है। ऐत्रेय ब्राह्मण का अनुवाद हाथ लगा। उसमें देवताओं और इंद्र के बीच सामाजिक समझौता होता है जिसमें वे असुरों से युद्ध के लिए इंद्र को नेता चुनते हैं। इस ग्रंथ का समय 10वीं शदी ईशापूर्व के आस-पास माना जाता है बुद्ध इसके बहुत बाद के हैं। बुधिस्ट स्टडीज के एक प्रोफेसर से पूछा तो उन्होंने 2 संकलन बताए जिनमें राजनैतिक सिद्धांत के वर्णन हैं। इस पर फिर कभी लिखूंगा। राज्य की उत्पत्ति का बहुत उत्कृष्ट समाजिक अनुबंध सिद्धांत है तथा कौटिल्य की राज्य की परिभाषा राजनैतिक सिद्धांत के इतिहास में अप्रतिम प्रचीन भारतीय योगदान है।

No comments:

Post a Comment