Sunday, March 11, 2018

मोदी विमर्श 71 (जामा मस्जिद-यमुनामंदिर)

NDTV संघ चिंतक द्वारा जामा मस्जिद को यमुना मंदिर, ताजमहल के निर्माण को 1080 में हिंदू राजा तथा लाल किला तोमर द्वारा निर्मित बताने वाले वीडिया का परिचय:
जब संघ का चिंतक इतना ज्ञानी है तो शाखा की ड्रिल में दिमाग कुंद कर चुके स्यंसेवक इनसे भी बड़े होंगे। इनके मूल चिंतक गुरु गोलवल्कर ने उत्तरी ध्रुव में स्थापित कर दिया था और इनके प्रभु ने तक्षशिला को बिहार में और लोहौर को अंडमान में। राजस्थान की इतिहास की टेक्सट बुक ने राणाप्रताप को हल्दी घाटी का विजेता घोषित कर दिया है, जंगल में दर-दर भटकने वाला उनका भूत रहा होगा। राष्ट्रवादी ज्ञानप्रसार की लंबी कड़ी है। अभी कुछ दिन पहले संघ का एक चिंतक गुप्त ज्ञान का खुलासा किया था कि मार्क्स ने खुद लेनिन की निंदा की थी तो उनकी मूर्ति गिराने में गलत क्या है? गलत तो कुछ नहीं इसके अलावा कि मार्क्स का जब लंदन में निधन हुआ तब 13 साल के लेनिन रूस में रहते थे। 2-3 साल पहले एक फेसबुक विमर्श में, उप्र भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने एक नया रहस्योद्घाटन किया था कि स्टालिन ने रोजा लक्जरबंग को घसीट-घसीट कर मारा था तथा उस समय की सोवियत संघ की आबादी के कई गुना लोगों मार डाला था। मेरे एक निकट रिश्तेदार नें औरंगजेब ने बलात् धर्मपरिवर्तन में इतने हिंदुओं का कत्ल किया कि 40 मन (लगभग पौने दो कुंतल) जनेऊ जलाया गया जनेऊ का वजन 4-5 ग्राम होता होगा और आबादी के लगभग 14-15% लोग ही जनेऊ पहनते रहे होंगे।

No comments:

Post a Comment