Tuesday, February 4, 2020

शिक्षा और ज्ञान 268 (शब्द का अर्थ)

हर शब्द, मुहावरे या कहावत की उत्पत्ति का एक ऐतिहासिक संदर्भ होता है, जो प्रयोग के अभ्यास से अर्थ ग्रहण करता है। जैसे कै बिनेट शब्द का शाब्दिक अर्थ कोठरी होता है। इंगलैंड में राजाओं के आयात की परंपरा रही है। राजा जॉर्ज प्रथम (1714-21) को अंग्रेजी नहीं आती थी या कम आती थी। वह देख चुकाथा कि एक राजा का सर कल् हो गया था (1648) एक को चुपके से भागना पड़ा था (1688), वह बिना झंझट के ऐशो-आरामकी जिंदगी गुजारना चाहता था, उसने अंग्रेजी सीखा ही नहीं। अपने विश्वस्तों से अपनी कैबिनेट में मिलता था जो राजाऔर संसद (प्रिवी कौंसिल) के बीच बिचौलिएका काम करते थे और राजा के कैबिनेट-सदस्य के रूप में जाने जाते थे। जब वेस्टमिनस्टर (संसदीय सरकार) व्यवस्था लागू हुई तो कैबिनट सदस्य मंत्री बन गए। और तब से कैबिनेट का अर्थ मंत्रि परिषद हो गया। (यह तुछ ज्यादा ही सरलीकरण हो गया , लेकिन चलेगा।)

No comments:

Post a Comment