मैं पहली बार स्टीमर (पानी का जहाज ) में विंध्याचल जाने के लिए मिर्जापुर में गंगा पार करने के लिए बैठा। 1960 के आस-पास की बात होगी। उसके पहले, सुने थे कि हमारे गांव और आसपास के गांवों से लोग जौनपुर-भदोही होते हुए बैलगाड़ी से गंगा तट पहुंचते थे और नाव से गंगा पार कर विंध्याचल जाते थे। मैं 5 साल से ज्यादा उम्र का था यह बात निश्चितता से इसलिए कह सकता हूं कि मेरे सिर पर बड़े बाल नहीं थे और पांचवे साल में मेरी मुंडन हो चुकी थी। उस समय रेल से विंध्याचल जाने के दो रास्ते थे, बिलवाई/शाहगंज से मुगलसराय जाकर और वहां से गाड़ी बदलकर विंध्याचल जाना और दूसरा बिलवाई/शाहगंज से मुगलसराय की गाड़ी से जाकर बनारस में उतर जाना और वहां से इलाहाबाद (रामबाग) की छोटी लाइन (अब बड़ी लाइन हो गयी है) से माधो सिंह उतर कर नाव से गंगा पार कर मिर्जापुर/विंध्याचल जाना। यह बात मैं स्थितिजन्य आकलन से कह रहा हूं। अब उस यात्रा की और बाते तो हमें याद नहीं हैं लेकिन माधो सिंह स्टेसन याद है क्योंकि वहां मैं खो गया था और स्टीमर (पानी का जहाज) याद है। स्टीमर को मुझे जहाज कहते सुन किसी ने समझाया कि जहाज उससे 100 गुना बड़ा होता है। 2019 में कार से विंध्याचल से लौटते समय माधो सिंह स्टेसन देखने का मन हुआ । ब्रिटिशकालीन वह स्टेसन जस-का-तस बना हुआ है जाैसा कि हमने उसे बचपन में देखा था। वहां मेरी मां (माई) और दादी (अइया) समेत गांव के बहुत से स्त्री-पुरुष तथा बच्चों का मेला था। पैलेंजर से बनारस जाकर माधो सिंह आए होंगे। स्टेसन पर मैं मेले में से निकल कर घूमने चला गया तथा खीरा खाते हुए गांव के मेले में पहुंचा तो पता चला कि लोगों ने समझा कि मैं खो गया। खैर यह बात फिर कभी। उसके कई साल बाद मैं जब हाई स्कूल में जौनपुर पढ़ता था तो कभी कभी बनारस घूमने चला जाता था। उस समय अस्सी और रामनगर के बीच स्टीमर चलता था, मैं कई बार स्टीमर में चढ़ने के लिए अस्सी से रामनगर चला जाता था। अंडमान में जब वाकई जहाज देखा तब बचपन की बात याद आई कि जहाज स्टीमर सो 100 गुना बड़ा होता है, वास्तव में उससे भी बहुत बड़ा।
Thursday, May 14, 2026
Monday, May 4, 2026
शिक्षा और ज्ञान 391 (राम रहीम)
एक पोस्ट पर कमेंट:
राम रहीम ने बलात्कार तो अपनी भक्तिनों का ही किया और भक्तिन का बलात्कार करना भगवान को अपराधी नहीं बना सकता अदालत ने विदेशी कानून के प्रभाव में उसे सजा सुना दिया ऐसे में हिंदुत्व सरकार द्वारा उसे पेरोल देना और प्रवचन करवाना पाप नहीं, पुण्य है। जहां तक उमर खालिद का सवाल है वह मुसलमान नाम वाला तो है ही ऊपर से मार्क्सवादी और नास्तिक भी है, पीएचडी भी उसने बस्तर के आदिवासियों पर किया है जिनकी जमीनेें और जंगल राष्ट्रीय धनपशु अडानी जी को चाहिए। ऐसे पापी को देशभक्त सरकार जमानत कैसे दे सकती है?
Friday, May 1, 2026
शिक्षा और ज्ञान 390 (साप्रदायिकता)
एक पोस्ट पर एक कमेंट का जवाब
सांप्रदायिकता का निर्माण अंग्रेजों ने बांटो-राज करो की नीति के तहत उपनिवेशविरोधी आंदोलन की विचारधारा के रूप में उभर रहे भारतीय राष्ट्रवाद को खंडित करने के लिए इस्लामी राष्ट्रवाद और हिंदुत्व राष्ट्रवाद की विचारधाराएं उछालकर किया और उसके लिए उसे मुस्लिम लीग-जमातेइस्लामी तथा हिंदू महासभा -आरएसएस के रूप में दोनों समुदायों से दलाल भी मिल गए, अपने इन्ही दलीालों की मदद से औपनिवेशिक शासक देश का विभाजन करने में सफल रहे। यदि देश का विभाजन न होता तो देश के किसी हिस्से में साप्रदायिक ताकतें सत्ता पर काबिज न हो पोतीं। मुस्लिम पाकिस्तान तो 1947 में ही बन गया, हिंदू पाकिस्तान अब बन रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
