Sunday, June 30, 2019

लल्ला पुराण 231 (अकबर)

Arvind Rai 100 साल बहुत होता है। वैसे मगल साम्राज्य का पतन 1757 में पूरा मानाजा सकता है। आज तक जमीन की पैमाइश (टोडरमल द्वारा विकसित), मालगुजारी पटवारी, डाक व्यवस्था आदि उसी के जमाने का चल रहा है। समुद्रगुप्त के बाद अकबर पहला शासक हुआ जिसने मुल्क की सीमा को संवर्धित एवं सिव्यवस्थित किया। अशोक के बादपहला शासक हुआ जिसने सारा राज्य एक सुव्यवस्थित केंद्रीय प्रशासनिक नेटवर्क के तहत सुगठित किया। समुद्रगुप्त का साम्राज्य छत्रप व्यवस्था से चलता था। मंत्रियों को गुण-दोष के आधार पर चुना जाति-धर्म के आधार पर नहीं। ऊपर की सारी बातें बकवास हैं।

No comments:

Post a Comment