Friday, November 3, 2017

खिचड़ी है राष्ट्रीय व्यंजन

राष्ट्र के कलि पुरुष का है यह पैगाम
खिचड़ी है राष्ट्रीय व्यंजन
राष्ट्रीय भजन है जयश्रीराम
बाबा रामदेव हैं राष्ट्रीय संत
जिनकी व्यापारिक महारतों का
न आदि है न अंत
मजाक उड़ाएंगी आप कलिपुरुष का
और करेंगी राष्ट्रीय संत को बदनाम
तो जुड़ जाएगा
देशद्रहियों की सूची में आप का नाम
आपकी कलम पर
रखता है राष्ट्र नजर
शुक्र कीजिए महिला हैं आप
नहीं तो मढ़ दिया जाता आप पर भी
छेड़खानी का इल्जाम
महिलाओं के लिए भी हैं
देशभक्तों के पास कई इंतजाम
जानती ही हैं आप गौरी लंकेश का अंजाम
(ईमि: 02.11.2017)

No comments:

Post a Comment