Friday, May 25, 2018

मोदी विमर्श 78 ( लव जेहाद)

Tara Shanker​  ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नानाताल जिले के बजरंगदल और विहिप के आतंकवादी एक पर्यटक जोड़ी पर कुत्तों की तरह झुंड में शेर बनकर लड़के से उसकी आईडी मांगते और लड़के पर जानलेवा हमला करते दिख रहे हैं। लड़का मुसलमान है और लड़की हिंदू। गगनदीप सिंह नाम का एक जांबाज सबइंस्पेक्टर लड़के को अपने सीने से चिपकाकर बचाने की कोशिसकर रहा है और बचा लेता है। यह अलग बात है कि उसे भी आतंकवादियों के दो-चार हाथ पड़ जाते हैं। एक रामनगर के मित्र ने फोन पर बताया कि वे सभी को पहचानते हैं क्योंकि छोटा सा कस्बा हेै लगभग सभी  एक दूसरे को जानते हैं। सभी विहिप और बजरंगदल के स्थानीय नेता और उनके लठैत हैं। वे स्थानीय लोगों पर नहीं, पर्यटकों को ही अपना निशाना बनाते हैं।  (वीडियो नीचे कमेंट बॉक्स में देखें) वीडियो में एक कांस्टेबल वीडियो बनाता दिख रहा है। नैनीताल के यसयसपी ने गगनदीप को 2500(?) के पुरस्कार की घोषणा करते हैं तथा वीडियों में साफ-साफ दिख रहे बजरंगी आतंकवादियों के खिलाफ नहीं, जिन्हें जैसा कि मित्र ने बताया स्थानीय लोग पहचानते हैं, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दायर करने का आदेश, मुख्यमंत्री स्वयंसेवक जे ठहरा। उसी तरह जैसे बनारल फलाईओवर के अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देती है, ज्ञात सारंग गडकरी के खिलाफ नहीं। वैसे भी सरकार अगर योदी-मोदी जैसे राष्ट्रभक्तों की हो तो बाप के मंत्रालय की परियोजना में ठेकेदारी मिलना भ्रष्टाचार नहीं राष्ट्रभक्ति होती है। इस पर एक देशभक्त ने कमेंट किया कि लवजेहाद हकीकत है, जिसका उसे निजी अनुभव है। उस पर:

Varun Rakesh  पहले तो बताओ कि लव जेहाद होता क्या है? अगर मुसलमान लड़के  का हिंदू लड़की से विवाह लव जेहाद है तो दो भाजपाइयों
मुक्तार नकवी और शाहनवाज पर हल्ला बोल उनकी हत्या करो या कम-से-कम मोदी से कहकर उन्हें पार्टी से तो निलवा ही दो। अब बताओ तुम्हारा अपना अनुभव क्या है? किसी समलैंगिक मुसलमान ने तुम्हारे साथ लव जिहाद किया या तुम्हारी किसी बहन ने किसी मुसलमान लड़के से प्यार? अगर किया भी है तो वह उसका संवैधानिक अधिकार है। इंसानी शकल-सूरत मिली है तो कभी दिमाग का भी इस्तेमाल करो पंजीरी खाकर भजन गाने वाले भक्त। वैसे वैतनिक ट्रोल हो कि अवैतनिक भक्त?

No comments:

Post a Comment