Saturday, August 5, 2023

वह रण अंतिम रण होगा

 वह रण अंतिम रण होगा

वह रण अंतिम रण होगा
स्त्री को नंगा करने वाले सब मारे जाएंगे
जाति-धर्म-नस्ल के झंझट मिटाए जाएंगे
वह रण अंतिम रण होगा
इंसान-इंसान में सब फर्क मिटाए जाएंगे
फैलेगा समता का सुख चारों ओर
जंग चाहता जंगखोर ताकि राज कऱे हरामखोर
हरामखोरी का सत्यानाश होगा
वह रण अंतिम रण होगा
उसके बाद धरती पर केवल अमन होगा
वह रण अंतिम रण होगा
जंगखोरी के खिलाफ वह जंग होगा
वह रण अंतिम रण होगा

(ईमि:04.08.2023)

No comments:

Post a Comment