Sunday, January 24, 2021

मार्क्सवाद 239 (किसान आंदोलन)

 दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड से किसान गणतंत्र मनाने की इजाजत पुलिस से मिल गयी है। हरयाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से हजारों ट्रैक्टर सीमाओं -- गाजीपुर, सिंघू और टिकरी -- पर पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रालियों पर किसानी की रंगारंग झांकियां भी निकलेंगी। महाराष्ट्र में 2018 के नासिक से मुंबई के किसान मार्च की याद दिलाते हुए, महाराष्ट्र के कोने-कोने से लाखों किसान अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में, मुंबई के आजाद पार्क के लिए मार्च कर रहे हैं। भोपाल में किसानों के जुलूस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस छोड़ा। बिहार, झारखंड एवं अन्य प्रांतों के किसान जिला मुख्यालयों पर किसानगणतंत्र के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हम इस राष्ट्रव्यापी ऐतिहासिक किसान आंदोलन के साक्षी हैं और इस ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस के भी जब दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड निकाल कर किसान गणतंत्र मनाएंगे और देश भर में अन्य जगहों के किसान अपने जिला मुख्यालयों पर। जहां राजपथ पर जवान परेड करेंगे वहीं रिंगरोड पर किसान ट्रैक्टर परेड। इंकलाब जिंदाबाद, जय किसान जय जवान।

No comments:

Post a Comment