Friday, February 9, 2024

शिक्षा और ज्ञान 345 (दक्षिणपंथ)

 दक्षिणपंथ का ऐतिहासिक मतलब, व्यवस्था के चारण; दकियानूस और संकीर्णतावादीहै। बहुत लोग ऐतिहासिक रूप से विकसित वाम पंथ और दक्षिणपंथ के ऐतिहासिक उद्भव और विकास अनजान लोग ताव में खुद को वामपंथी और दक्षिणपंथी घोषित करने में गर्व महसूस करते हैं। जहां तक 'नॉमचाम्स्की और अरुंधति रॉय जैसे वामपंथी वितारकों द्वावारा यही बात कहने का सवाल है तो सच्चाई की समीक्षा एकाधिक लोग अपनी अपनी भाषा में कर सकते हैं। इतिहास की विभिन्न परस्थियों का तुलनात्मक अध्ययन तो किया ही जा सकता है। जरूरी नहीं है कि सभी फासीवादी शासन इटली और जर्मनी जैसे हों। उनके गुरुत्व में भी फर्क हो सकता है। जर्मन और इटालियन फासीवादों में भी कई आपसी भिन्नताएं थीं। हर तरहके फासीवाद में उसकी स्थानीय विशिष्टतााएं होती हैं। मैंने बहुसंख्यक पर अल्पसंख्यकके खतरे के हौव्वा जैसी फासीवादी प्रवृत्तियों की बात की है।

No comments:

Post a Comment