Monday, January 19, 2015

ईश्वर विमर्श 26

Singh Arun अौर अाभासी दुनिया के इस द्वीप अभाषी मित्रों, मेेरी किसी से खेत-मेड़ की लड़ाई तो है नहीं, अौर बिना जाने-मिले अाप सब इतना सम्मान-स्नेह दिखाते हैं, उसकी अकृतज्ञता नैतिक अपराध होगा. इस ग्रुप में शायद महज़ नृपेंद्र को जानता हूं, वह भी 39 साल पुरानी बात हो गयी तो परिचय अपरिचय सा ही है, तो नाराज होने का मतलब ही नहीं होता. निराधार निजी अाक्षेप से बचना चाहिये. बचपन में मेरे पिताजी की अतिशयोक्तियों का उनके मित्र मज़ाक उड़ाते थे तो मुझे बुरा लगता था. मोदी जी जैसे धरती के प्रभुओं की अालोचना पर उनके भक्त धमकियां देने लगते हैं तो प्रभुओं के प्रभु के मज़ाक बनाये जाने पर अास्थावानों का थोडा-बहुत गुस्सा तो लाजमी है.अादिम कबीलों में ईश्वर की उत्पत्ति प्राकृतिक घटनाओं की समझ की बौद्धिक अक्षमता अौर भय के चलते हुई. ऋगवैदिक अार्यों सहित सभी प्राचीन धर्म प्राकृतिक शक्तियों -जीवनदायी तथा प्रलयकारी-- के ही उपासक रहे हैं, सभ्यता के विकास के साथ चतुर-चालाक लोगों ने असमानता पर अाधारित यथास्थिति की वैधता के श्रोत के रूप में उसे धर्म का जामा पहना दिया. धर्म ऐतिहासिक इसलिये भी है कि देश-काल के हिसाब से उसके चरित्र अौर स्वरूप, शासक वर्गों की ऐतिहासिक जरूरतों के हिसाब से बदलते रहे हैं. ब्रह्मा-विष्णु महेश की पैदायिश मौर्य शासन काल के बहुत बाद की है.

one v/s all बहस की अादत पड़ गयी है. कुछ लोग समय से पीछे होते हैं जैसे माननीय गृहमंत्री को पंडितों के पंचांग में विज्ञान से बेहतर विज्ञान हैं; ज्यादातर लोग समय के साथ होते हैं, नये रास्ते नहीं बनाते, कुछ लोग समय से अागे होते हैं अौर वक़्त के ठेकेदारों के कोपभाजन बनते हैं, जैसे गैलेलियो, रूसो, मार्क्स, भगत सिंह.

ईश्वर विमर्श 25

yoti Mishra Raka विमर्श में शब्दों के प्रयोग में लापरवाही, विमर्श को विकृत करती है. अराजकतावाद एक सम्मानजनक दर्शन है, सांप्रदायिकता की तरह कोई लंपट, प्रूदों, बकूनिन, क्रोपोत्कीन अौर महात्मा गांधी अराजकतावादी दार्शनिक हैं, अराजकतावाद सत्ता का निषेध करता है लेकिन अावश्यक रूप से हर अराजकतावादी नास्तिक नहीं होता न हर नास्तिक अराजक. जैसे गाँधी जी नहीं थे. मैं प्रामाणिक नास्तिक हूं लेकिन अराजकतावाद विरोधी. अराजकतावाद राज्य को समाप्त करना चाहता है, हम उन हालात को जो राज्य की शर्ते हैं, राज्य खुद-ब-खुद बिखर जायेगा.

ईश्वर विमर्श 24

ईश्वर की बहस से अब विदा लेता हूं, क्योंकि ईश्वर के बंदों का धैर्य टूट रहा है अौर अऩाप-सनाप बक रहे हैं. ईश्वर इतना अारर है कि उसकी रक्षा में बंदे बौखला जाते हैं. जिनमें अात्मबल की कमी नहीं होती, जिनके पास विचारों की दृढ़ता होती है उसे किसी काल्पनिक ईश्वर के संबल की अौर धर्म की वैशाखी की जरूरत नहीं होती. बस जरा सोचिये यो इतने अलग अलग ईश्वर क्यों हैं अौा करते हैं वह उनके बंदे इतना रक्तपात उत्पात क्यों करते हैं. उन्हें रोकने में में अक्षम है क्या? उसके बंदे जरा सी अालोचना पर बौखला कर भाषा की अपनी धर्मपरायण तमीज जाहिर कर ही देते हैं. यूरोप के प्रबोधकाल पर लेख लिख रहा हूं जिस दौर में बड़े-बड़े दार्शिनकों को ईश्वर के बंदों को दर-ब-दर भागना- भटकना, जेलयातना सहन करना पडा था. ईश्वर के अस्तित्व को चुनौती देने वाले वोल्तेयर, दिदरो अौर रूसो कष्टों से डरने वाले नहीं थे, न ही गैलेलियो डरे थे पादरियों के खौफ से न भगत सिंंह डरे मौत के खौफ से.भगत सिंंह का नास्तिकता का लेख पढ़ें. कहें तो लिंक दूू. शुभ रात्रि.

ईश्वर विमर्श 23

Shashank Shekhar सहमत हूं, न ईश्वर का दंगों से कोई ताल्लुक है न सांप्रदायिकता का धर्म से. न जिन्ना धार्मिक था न सावरकर. सांप्रदायिकता ईश्वर के नाम पर, धार्मिकता अौर धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर धर्मोंमादी राजनैतिक लामबंदी की विचारधारा है. यह तो बस 1 व्यंग्य है. Jyoti Mishra Raka ईश्वर कौन होता है अधिकार देने वाला, मैंने तो मांगा नहीं, अधिकार मांगा नहीं, लिया जाता है. Nripendra Singh मुसीबत में वही ईश्वर-ईश्वर करते हैं, जिनमें अात्मबल की कमी होती है. वैसे यह संयोग भी हो सकता है कि जितने भी जितने बड़े हरामखोर नेता, टैक्सचोर, घूसखोर, मुनाफाखोर,चोर... होते हैं वे उतने ही ईश्वरभक्त अौर पूजा-पाठ वाले होते हैं. मेरा किसी के धर्म से नहीं हर तरह के धर्मोंमाद अौर धर्मांधता से विरोध है. मेरी पत्नी का तो मानना है कि उनकी पूजा पाठ से ही मेरा जो भी भला होता है, होता है.

ईश्वर विमर्श 22

Pushpa Tiwari दंभ तो कभी किया नहीं, ल कभी किसी से डरा न भगवान से न भूत से. हां साधारणता अौर निर्भयता की थोडी अकड़ जरूर है.विद्यार्थी से बदले की भावना रखनेवाला शिक्षक शिक्षक नहीं हो सकता. इंसान से बदले की भावना वाला भगवान नहीं. एक बार की बात है, 23-24 साल पहले की. मैं फ्रीलांसर यानि बेरोजगार था. किसी बात पर मेरी पत्नी ने कहा भगवान के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हो इसी लिये तुम्हारे साथ गड़बड़ होता है, मैंने कहा भगवान इतना चिरकुट है कि मेरे जैसे अदना इंसान से बदला लेने अा जाता है, तो अौर ैसी-तैसी करूंगा, अौर जो बिगाड़ना हो बिगाड़ ले. वह तो नहीं उसके बंदे बिगाड़ने की कोशिस करते रहते हैं.

ईश्वर विमर्श 21

Arti Srivastava मैें अनाध्यात्मिक व्यक्ति हूं क्योंकि अध्यात्म के शगूफे यथार्थ पर परदा डालने अौर उसे समझने की अक्षमता को रहस्यात्मकता का लबादा पहनाने के लिये छोड़े जाते हैं. जेंडर की तरह दंभ भी जीववैज्ञानिक प्रवृत्ति नहीं, समाजीकरण का परिणाम है. ईश्वर अज्ञान से उपजी मानवनिर्मित अवधारणा है इसीलिये उसका स्वरूप देश-काल के हिसाब से बदलता रहा है. पहले ईश्वर गरीब अौर असहाय की मदद करता था, सामाजिक डार्विनवाद के बाद अब सक्षम की मदद करता है. जो सक्षम है उसे किसी की मदद की क्या जरूरत.

ईश्वर विमर्श 20

Shashank Shekhar मुझे संबोधित तुम्हारे कमेंट पर गंभीरता से लंबी प्रतिक्रिया की दरकार है. पहले छोटी-मोटी/हल्की-फुल्की टिप्पणियों से फारिग हो लूं. लेवर किन ईश्वर को ईश्वर की तरह रहने की तुम्हारी हिदायत पर मुझे बचपन में अपने एक पूर्वज के भूत को दी हिदायत याद अा गयी. मेरा गांव एक छोटी नदी कि किनारे था, उसके बीहड़ों, तटीय खेतों के अास-पास के पेड़ों, बागों अौर वन में कई प्रभावशाली भूत रहते थे. उनमें कई हमारे पूर्वज थे. नदी के किनारे के एक खेत में गूलर के पेड़ पर हमारे किसी पूर्वज ढ़वा बाबा की अात्मा रहती थी. तब तक मैं भूत के डर से उबर चुका था. बुढ़वा बाबा से संवाद कर चुके कई लोग थे. रात में मक्के खेत में मचान पर सोने का मन मार कर जाता था. मेरे पिताजी से रात में सुर्ती मांग कर खाते थे. मेरे पिताजी को रोचक गल्पकथाओं का बहुत शौक था. धान के खलिहान में भी कई भूत-चुड़ैलों को भगा चुकने की कहानियां भी बताते थे. मैं 13-14 साल का थै तथा तब तक भूतों को ललकारने लगा था कोई मेरा कुछ बिगाड़ न पाया. एक बार बुढ़वा बाबा को कुछ उल्टा-सुल्टा बोल दिया तो एक दोस्त ने कहा कि हमारे पूर्वज हैं, तो मैंने कहा पूर्ज हैं तो पूर्वज की तरह प्यार से रहें, बच्चों को डराते क्यों हैं.