Wednesday, November 11, 2026

सियासत 9 (गुजरात 2002)

 2002 में हम (मैं, पत्रकार मित्र, राजकुमार शर्मा और बंचपन बचाओ आंदोलन को राजीव भारद्वाज) गोधरा, आनंद, बड़ोदरा, अहमदाबाद तथा दाहोद और बड़ोदरा के कई ग्रामीण इलाकों में गए , हृदयविदारक अनुभव से गुजरना पड़ा। हम लोगों ने गोधरा स्टेसन पर खड़े एस-6 डिब्बे का बारंबार निरीक्षण किया और पाया कि तलवार-त्रिशूल से लैश हजारों बजरंगियों की उपस्थिति में डेढ़ फीट चौड़े दरवाजे वाले डिब्बे में बाहर से आकर कुछ लोगों द्वारा ऐसी आग लगाना असंभव था। कैंप में बिलकिस बानो से हमने जो जानते थे उस बारे में कोई सवाल नहीं पूछा कि वही दर्दनाक कहानी बताते बताते उसे बार बार किस पीड़ा से गुजरना पड़ रहा होगा। कई अनुभव ऐसे थे कि उनकी याद आते ही रोम रोम रोने लगता है। कैसे धर्म के नाम पर लोगों की संवेदना अमानवीय और क्रूर हो सकती है। अफवाहें शब्दशः एक सी हर जगह। एहसान जाफरी का जला घर सामासिक संस्कृति का मर्सिया पढ़ रहा था, मिली-जुली आबादी की सोसाइटी में सासंद तक सुरक्षित नहीं थे। राजनैतिक परिणामों से सोचा जा सकता है कि सांप्रदायिक विषवमन करने वाले अडवाणी ने गुजरात में धसकते सांप्रदायिक आधार को पुनर्निर्मित करने के लिए आरएसएस के लिए कितने उपयोगी और समाज के लिए कितने खतरनाक व्यक्ति का चुनाव किया था। 16 मई 2014 को भारत के गुजरात बन जाने की आशंका से मन कांप गया था और लगा कि पूरा भारत गुजरात नहीं बन सकता और अब लगने लगा है कि अब गुजरात प्रयोग का अंत करीब है।

No comments:

Post a Comment