अमेरिकी सेनेट के लिए डॉ. अब्दुल अल सईद की जीत ऐतिहासिक केवल इसलिए नहीं है कि अमेरिकी सेनेट में पहला मुस्लिम सेनेटर चुना गया इस लिए भी कि जनता ने ट्रंप के मुस्लिम विरोधी दुष्प्रचार को भी धता बना दिया। जिस तरह नरेंद्र मोदी और भक्त गिरोह मुसलमानों को जिहादी और मंगल सूत्र तथा भैंस छीनने वाला बताते हैं उसी तरह ट्रंप और उनके नस्लवादी गिरोह ने अब्दुल के बारे में जिहादी होने; मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने के मनगढ़ंत आरोप लगाए और कहा कि वे अमेरिका में सरियत का कानून लगा देंगे। ट्रंप के भाषण सुनते हुए लगा कि नरेंद्र मोदी या बजरंगी गिरोह के किसी नेता का भाषण सुन रहे हैं। अपने प्रचार में डॉ. अब्दुल ने रहने कोे स्तर में सुधार, रोजी-रोटी के सवाल और यूनिवर्सल मेडिकेयर जैसे मुद्दों को रेखांकित किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment