तानाशाह बहुत ही कायर और डरपोक होता है
तानाशाह बहुत ही कायर और डरपोक होता है
वह न जाने किन-किन बातों से डरता हैभूत से डरता है और भगवान से डरता है
वह कविता और कहानी से डरता है
व्यंग्य से तो डरता ही कार्टूनों से बहुत डरता है
वह हर तरह की ऋजनशीलता से डरता है
पेड़-पौधों की तस्वीरों से डरता है
आंदोलन की तस्वीरों से तो डरता ही है
अपनी तस्वीरों से भी डरता है
डर डर कर जीते हुए मौत तक पहुंचता है
गोरख की बात कि वह निहत्य़ी जनता से डरता है।
05.11.2026

No comments:
Post a Comment