Friday, March 22, 2019

शिक्षा और ज्ञान 178 (पहाड़ा)

Skand Kumar Singh अभी एक लेख ( 11 दिसंबर को हृदयाघात के बाद पहला) पूरा करने फोन था, लेकिन संक्षेप में आप की जिज्ञासा शांत करने की कोशिस कीजिए। रेखाओं या बस्तुओं के माध्यम से बच्चों को छोटे जोड़ सिखाएं फिर जोड़ के नियम के इस्तेमाल से अनुगमन (inductive) विधि से थोड़े बड़े जोड़ सिखाएं। अब पहली 10 प्राकृतिक संख्याओं के जोड़ का पैटर्न सिखाइए। जैसे 9 जमा 2 = 11 la 59 + 2 = 51 या 7 जमा 6 यदि 13 होता है तो 87 + 6 = 93 होगा। जोड़ (एडिसन) के गुणों के इस्तेमाल से से 1 से 9 तक का गुणा सिखाएं और फिर 0 का महत्व। धन (जमा) की उल्टी प्रतिक्रिया से ऋण सिखाएं और रेखाओं या वस्तुओं के उदाहरण से 0 परिभाषित करें। धन के प्रयोग से 1 से 9 का पहाड़ा समझाएं। फिर संख्याओं का दहाई समझाएं। अब अगरलआपको 54 का पहाड़ा पढ़ना है तो 5 के पहाड़े के दहाई में 4 का पहाड़ा जोड़ते जाइए। बड़ी क्लास वालों के लिए बाद में।

No comments:

Post a Comment