Sunday, January 18, 2015

ईश्वर विमर्श 19

Pushpa Tiwari नमस्कार पुष्पा जी. तुलना समान गुड़ों की वस्तुओं में होती है. ईश्वर एक अदृष्य, अमूर्त, अप्रमाणित काल्पनिक अवधारणा है अौर ईश एक सत्यापित, प्रमाणित, ठोस यथार्थ. वैसे भी जिसे साधारणता(सरलता नहीं) अौर समता के सुख में अानंद अा ने लगे वह किसी तुलना की जरूरत नहीं होती. हा हा. 1 वाकया याद अा रहा है. बाद में.

ईश्वर विमर्श 18

Nripendra Singh मित्र, मैंने तो किसी खास धर्म के किसी खास ईश्वर की बात नहीं किया, मैं तो सब ईश्वरों की बात कर रहा हूं जो अपने झगडे खुद नहीं निपटाते, इंसानों का अमन-चैन बरबाद करते हैं. अाप जो कह रहे हैं, उतने में भी दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते सब ईश्वरों के रट्टू तोतों की तरह दुहरा देते हैं - किसी अौर धर्म पर कहने की हिम्मत नहीं होती. हर तरह के खुदाओं के बंदों से यही वाक्य सुनता अाया हूं.

ईश्वर विमर्श 17

Shashank Shekhar यार ईश्वर जी पर मेरी अौकात कि हमले करूं, सुबह 3-4 बजे से सुनसान झोपड़ी में अकेले बैठ जाता हूं.मेरी तो ईश्वर से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन तुमने अपनी ईर्श्या के चलते मुझे  उसके चक्कर में फंसा दिया जो है नहीं. मुझे अपने  students के लिये European Enlightenment के अंधेरे कोनों पर 1 नोट लिखना था. मैं बता दूंगा कि मुझसे दुश्मनी का बदला तुम उनसे ले रहे हो, हा हा. यार अच्छा बुरा वह होता है, जो होता है. जब कल्पना ही करना हैतो कैसी भी कर लो. जब मन की ही करनी है तो बहुरी क्यों चबाओ रसमलाई खाओ. लेकिन अास्तिक दिमाग के इस्तेमाल में इतने अालसी होते हैं कि कल्पना भी मौलिक नहीं करते, पूर्वजों की कल्पनाओं को रटंत विद्या की तरह पीढ़ी-दर-पीढ़ी अागे बढ़ाते हैं.  जो है नहीं उसपर हमला नहीं बोला जाता, उसका मज़ाक उड़ाया जा सकता है.  प्रमोद जी सही कह रहे हैं जो नहीं है उसके बारे मे क्यों लिखना. दर-असल जो है उसे समझने में असमर्थता के चलते सभ्यता के क्रूर यथार्थ छिपाने के लिये जो नहीं है उसी के बारे में ज्यादा लिखा जाता है. इसीलिये यूरोप अौर  भारत के लंबे अंधकारयुग में जो नहीं हैं, ईश्वर, दौविक शक्तियां अादि के बारे में ही लिखा जाता रहा है. पुष्पा जी मैं बुराई कहां कर रहा हूं मैं तो 1 अदृष्य, कल्पित, सैद्धांतिक अवधारणा का मज़ाक उड़ा रहा हूं जिसके नाम पर सभ्यता का इतिहास रक्तरंजित होता रहा है. साधरणता का अद्भुत अानंद इतना रास अाता है कि खुद हाईलाइट करने की जरूरत न महसूस हुई.

मैं तो कर रहा था तोड़ने की बात संग-ए-चट्टान

मैं तो कर रहा था तोड़ने की बात संग-ए-चट्टान
कहां से अा गया फ़साने में ये संग-ए-दिल इंसान
हमने तो सुना था में पत्थरों में पनाह लेते हैं बेचारे देवता
इंसान भी अब पत्थरों में छिपने लगा?
(ईमिः18.01.2015)

पत्थर पिघलते नहीं टूटते हैं

पत्थर महज मुहावरों में पिघलते हैं हक़ीकत में नहीं
पत्थर पिघलते नहीं टूटते हैं
न्यूटन के नियमों के तहत खुद कुछ नहीं होता
कुछ होने के लिये लगाना पडता है जोर
करना पड़ता है हथौड़े का वार बार-बार
निराला की इलाहाबाद की पत्थर तोडती अौरत की तरह
जब मानव जोर लगाता है तो पत्थर पानी नहीं होता
चूर-चूर हो जाता है
देवता की प्राण-प्रतिष्ठा के बावजूद.
(ईमिः18.01.2015)

Saturday, January 17, 2015

ईश्वर और नास्तिक 3

नास्तिक की बातों से मगन हो ईश्वर जी के मन में अाया कि पुरी जाकर समुद्र तट स्थित अपने धाम का भ्रमण करने का मन हुअा सो दिल्ली से पु रुषोत्तम मेल के जनरल डब्बे में बैठ गये. सहयात्रियों से अपनी महिमा सुन मगन हो रहे थे जगन्नाथ जी. जगन्नाथ जी के बारे में बहुत सी ऊल-जलूल किम्वदंतियां हैं कि वे अदिवासी देवता हैं जिन्हें ब्राह्मणों ने हिंदूकरण करके अपना बना लिया, पेड़-पक्षी पूजने वाले अदिवासी क्या खाकर जगन्नाथ जैसा भगवान पूजते. म्लेच्छों को तो मंदिर के दरवाजे तक भी नहीं फटकने दिया जाता. खैर जो भी हो, एक किम्वदंति है कि जगन्नाथ किसी भी भेष में भक्त को दर्शन दे देते हैं. इसीलिये जगन्नाथ जी का प्रसाद खाते वक़्त कोई भी—मैला-कुचैला भिखारी हो या कुत्ता – या कोई भी भक्त के पत्तल में साझीदारी करे तो भक्त मना नहीं करता बल्कि मेहमान को भगवान मान प्रसाद साथ-साथ खाता है. अंदर मंदिर में क्या-क्या होता है मालुम नहीं क्योंकि मैं तो अंदर जा पाने का साहस न जुटा सका और मंदिर के बाहर से महिमा देख, लौट आया था. लौटते वक़्त परसाई जी की पंक्ति याद अा रही थी कि प्रयाग जाकर संगम स्नान न करने की बात जिसने भी सुना थूका. खैर कहानी पर वापसी करते हैं. भुवने्वर तक तो प्रभु उल्लसित होते बेराक-टोक पहुंच गये. न टीटी मिला न पंडा. उल्लास का कारण था कि कलियुग में अपेक्षा के प्रतिकूल, भक्ति भाव अौर भक्त-संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि. लेकिन ईश्वर जी का उल्लास भुवने्श्वर में ट्रेन में चढ़ कर एक पंडे ने भंग कर दिया. ईश्वर जी से पंडे ने कहा कि 1000 रुपये में वह पूरा दर्शन करा देगा अौर प्रसाद कांप्लीमेंट्री. ईश्वर ने अपना परिचय देना चाहा, पंडे ने कहा कि गोलीबाजी बंद करो, सीधे-सीधे मेरे साथ चलो, जानते नहीं पुरी के पंडे कितने ठग अौर शातिर होते हैं. इंसानों को सदा के लिये भी गायब कर सकते हैं.मैं सीधा शरीफ हूं, भक्तों को लूटता नहीं. ईश्वर ने कहा कि वे चमत्कार कर सकते हैं, पंडा बोला तुम पीसी सरकार हो क्या? सहयात्री हक्के-बक्के भगवान-पुजारी का संवाद सुन रहे थे, तय नहीं कर पा रहे थे कि गुरू का विश्वास करें कि गोविंद का. पंडे ने भक्तों को संबोधित कर कहा कि जगन्नाथ जी को कहीं अाने-जाने की जरूरत न पडे इसलिये हम खुद उन्हें रथयात्रा करवा देते पड़ेगा, किसी शातिर पंडे के हत्थे चढ़ गये तो जिंदगी भर पछताओगे, अौर अंतिम भाव 300, इससे कम में कोई पंडा नहीं मिलेगा. अौर सुनो यह गोली किसी अौर को देना, तमाम फरेबी इस मुल्क में खुद को भगवान बता देते हैं अौर तमाम मूढ़ उनकी पूजा शुरु कर देते हैं. देखो पंडा तो करना ही, मैं अंतिम रेट-250, सब काम उसी में. अपने ही मंदिर में जाने के टैक्स की बात से दुखी हो भगवान जी अंतरधान हो गये.

Monday, January 12, 2015

फुटनोट 25

एक बार (2012 में) अपने गांव के इलाके में, अाज़मगढ़-जौनपुर के सीमात के एक अपरिचित चौराहे पर चाय की चुस्की के साथ चाय की अड्डेबाजी की बतकुच्चन का भी रसास्वादन कर रहा था. मोबाइल महिमा पर विमर्श चल रहा था. तभी एक सज्जन को एकाएक क्रोध अा गया अौर चिल्लाकर बोले इसी मोबाइल का नतीजा है कि हर गांव से 5-5 लड़कियां भाग रही हैं. 30 सेकंड का सन्नाटे के बाद तूफान सा अा गया. लोगों को एक जोगदार अावाज सुनाई दिया -- भागने वाली बहादुर लड़कियों को सलाम. कल्चरल शॉक. ऐसी पापपूर्ण बात कहने वाला कोई लौंडा-लफाड़ी नहीं सफेद दाढ़ी वाला बुज़ुर्ग सा दिखता अादमी था. लोग हक्का-बक्का हो मुझे एकटक देखने लगे. उसके बाद के दृष्य की कल्पना कीजिये.


उसके बाद तो रण ठन गया -- एक बनाम सब--वृद्ध-बालक समेत- एक 46 किलो का बुजुर्ग बनाम 15-20 हट्टे-कट्टे लोग. अंत में जब तर्क से पराजित होकर 1 अादमी गुस्से में बोला अाप अपनी बहन-बेटी की शादी चमार से कर देंगे? मैंने कहा मैं तो खुद चमार हूं. सबकी बोलती बंद. अाक्राम कुतर्की मर्यादित विद्यार्थी बन गये. कहने लगे अापकी बात ठीक है लेकिन यहां नहीं चलेगी. मैंने कहा तो 5 के बदले 10 लड़कियां भागेंगी.

पीटा तो नहीं उन लोगों ने, कुछ लडके कुनमुना रहे थे, लेकिन मैं शरीर का वजन अौर संख्या देख कर बात मान लूं तब तो मुझे दुनिया के लगभग 99.9% मर्दों से डरकर रहना पड़ेगा इसलिये मैंने डरना बंद कर दिया. भीड़ में बहादुरी दिखाने वाले नायक डरपोक होते हैं. भीड़ में कुत्तों की तरह शेर बन जाते हैं अौर अकेले में पत्थर उठाने के नाटक से ही दुम दबाकर भाग जाते हैं. युगचेतना को चुनौती देने के चलते अक्सर विमर्श में अल्पमत रहता हूं संख्या से डर जाऊं तो चुप ही रहना पड़ेगा, अौर अगर अापकी बात में दम है तो अंततः लोग मानेगे ही व्र्यवहार तुरंत भले न करें. जैसा उन लोगों ने सिद्धात में ततो मान ही लिया. मेरे चमार बनने पर तो वही सब सकपका गये. लोगों के दिमागों में संस्कारजन्य पूर्वाग्रह भरे होते हैं. सबसे पहले तो उनकी समझ में यह नहीं अाया कि मरियल सा बुड्ढा अकेला उपस्थित जनमत के विरुद्ध इतने विश्वास अौर अकड़कर तर्क कर रहा है. हास्य का स्तर भी ऐसा ही. एक नवजवान ने पूछा मोटरसाइकिल मैं ही चला कर लाया हूं, मैंने कहा नहीं सिर पर रख कर लाया हूं. बाद में पता चला कि वह प्राइमरी का शिक्षसक था.मेरे चमार बनते ही उनके दूसरे पूर्वाग्रह को झटका लगा. "बाप रे, चमार होकर इतना निडर अौर तर्कशील!" तीसरा डर कि कहीं मैं न कह दूं कि तुम अपनी बहन बेटी की शादी मेरे घर में करोगे. उनको यह नहीं समझ में अाया होता कि मेरी बेटी जिससे प्यार करेगी उससे शादी करेगी (किया) यदि उसे शादी करना होगा क्ययोंकि हमने उसे नहीं सिकाया कि जाति देखकर प्यार करे. अौर कहीं न कहीं यससी-यसटी ऐक्ट का भी डर रहा होगा. गुंडों का अातंक भय पर अाधारित है, लोग डरना बंद कर दें तो गुंडे भी मजबूरन इंसान बन जाते हैं. क्या कर लोगे? जान ले लोगे? कोई किसी की जान ले सकता है. 5 बच्चे किसी पहलवान को पीट सकते हैं, वैसे रहस्य की बात यह है कि सत्ता तथा गुंडे का भय होता है, ईमानदारी का अातंक.