Lalit Mishra Bajarangi terrorism is equally dangerous, the percentage of educated duffers who would recite like parrot to mugged up lines irrespective of the topic of discourse, is higher than their uneducated part. How many Marxist professors in JNU/DU, who do not go beyond the "superficial talk of "secularism", you know? I haven't met any. Please let us no the real talk of secularism? Bajrangi terrorists and Talibani terrorists are twins born out of the womb of capitalism, having nothing to do with religion, overtly-covertly serve the interests of imperialist global capital. Terrorism/communalism is not an attribute of biology but an ideology that is preached by fundamentalist organizations like RSS and Jamat-e-Islami.catin &
Saturday, January 10, 2015
शिक्षा अौर ज्ञान 48
Ramadheen Singh अग्रज प्रणाम, तथ्यों-तर्कों से रहित फतवेबाजी विचार नहीं तोतागीरी की लफ्फाजी होती है. विटार अायातित नहीं होते, गतिमान होते हैं, रूमाल-माल तो यहां की शासक पार्टियां कर रही हैं बाजार को विदेशी पूंजी के हवाले. अगर वाकई अायातित विटारो-माल से विरोध है तो अायातित बजरंगी फासीवाद का विरोध करे, खुदरा बाजार से लेकर रेल तक को विदेशी पूंजी के हवाले करने का विरोध करें, लेकिन शाखा में तो फिरकापरस्ती का मंत्र रटाया जाता है दिमाग का इस्तेमाल नहीं. तमाम जाहिल तोते तथाकथित बुद्धिजीवी अौर तथा कथित सेकुलर रटते हैं, दिमाग से दिवालिये ये तोते यह नहीं बताते के वास्तविक सेकुलर क्या होता है, अग्रज अाप तो अमितशाह की पार्टी के बौद्धिक प्रकोष्ठ के मुखिया हैं, कभी-कभी बुद्धि को भी गतिमान होने दें. सादर.
Thursday, January 8, 2015
लल्ला पुराण 181 (शिक्षा और ज्ञान 47)
Ramadheen Singh अग्रज, प्रणाम. अब लगता है कि आप वर्तमान और भविष्य के बारे मे विचारशून्य हो गये हैं और अतीत के रट्टू तोते, परजीवी, ब्राह्मणों की श्रेष्ठता की होड़ की गल्प कथाओॆ में जनता को उलझाकर रखना चाहते है. नये जमीन अधिग्रहण के अध्यादेश से लाखों किसानोॆ के सिर पर लटक रही विस्थापन की तलवार पर भी कभी मुखारविंद को थोडा कष्ट दें. अध्यादेशों की हड़बडी पर भी कभी कुछ कहें. लगता है कि अमित शाह की भाजपा के बेरोजगार बौद्धिक प्रकोष्ठ(जिसकी प्रदेश इकाई के अाप संयोजक हैं) को लोगों को पूर्व-उत्तर मीमांसाओं में उलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. लोग मंडन मिश्र अौर शंकर के शास्त्रार्थ में उलझे रहें अौर सरकार बेहिचक देश की नीलामी करती रहे. कभी तो देश अौर जनता के बारे में सोच लिया करें. सादर.
Wednesday, January 7, 2015
DU 58(Education & Knowledge 25)
Rakesh Pandey So kind of you that you and your co-contractors of the religion that allow "Ish Mishra ji to keep abusing and barking on Hindus and still enjoying an "intellectual" leash in a Hindu society. People like him flourishing in our society gives me enough reasons to feel proud of my Hinduism that is not my religion but much more than that." I don't blame you but the glorious sense of language of calling a differing colleague (or even one's own father for that matter) a dog acquired in long devotional Shakha training. Habituated sense of abusive language does not go away with a PhD. I do not think with Modi's ascendance to power you have begun to own the country. You can kill me but cant silence me. This is my last fb interaction.in terms of reacting to your comments. I shall feel grateful if you stop tagging me.
लल्ला पुराण 180 (शिक्षा और ज्ञान 46)
Sumant Bhattacharya मित्र ऋगवैदिक कबीलों के बारे में मेरी सारी जानकारी ऋगवेद (हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद) अौर अन्य किताबों के पाठ पर ही अाधारित है व्यक्तिगत अनुभव पर नहीं. संगीत शून्य व्यक्ति हूं इसलिये ध्वनि की शुद्धता क्या होती है नहीं जानता. हां कई खानाबदोश कबीलों को जानता हूं जिनकी अाजीविका नृत्य-गायन से ही चली थी. तुमने ऋग्वेद अगर पढ़ा होगा, (न पढा हो तो गोविंद मिश्र का अनुवाद काफी अच्छा है) तो सोमरस, हरे चारागाहों, अस्थाई पिंड(गांव)च पशुधन की महिमा (अौर चोरी), सोमरस, अश्व समान बल अौर नये चारागाहों की तरफ प्रयाण के प्रसंगों की बारंबारता है. जो लोग किसी कृति को पढ़े बिना उसे ज्ञान-विज्ञान का सार्वजनिक स्रोत या धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला घोषित कर देते हैं वे ज्ञान की प्रक्रिया अौर समाज दोनों के लिय़े घातक होते हैं. जनश्रुति के अाधार पर फैसलाकुन वक्तव्य देने के पहले ग्रंथ के कतिपय हिस्ले पढ़ लेना चाहिये. Anshuman Pathak अापकी गलती नहीं है जनश्रुति पर अाधारित ज्ञान से ऐसी ही गैरजिम्मेदार टिप्पणी होती है. इंद्र ऋगवैदिक अार्यों के देवता थे अौर कबीले के मुखिय को भी इंद्र कहा जाता था, जिसके सम्मान में, अन्यथा अबध्य अश्वमेध होता था. ऋगवेद न पढ़ सकें तो राहुल सांकृत्यायन को ही पढ़ लें. सादर.
Sumant Bhattacharya मैंने कहा नहीं कि मैं सुर-संगीत के बारे में राय देने में अक्षम हूं, लेकिन खानाबदोश या अर्ध कानाबदोश कबीले क्यों नहीं बेहतर सुर संयोजन कर सकते? ऊपर मैंने लिखा है कि कई खनाबदोश कबीले अाज भी नृत्य-संगीत से जीवनयापन करते हैं. अमरीका के अरिजोना के अर्ध-खानाबदोश अादिवासी अस्थायी गांव बसाकर रहते थे अौर संगीत में निपुण माने जाते थे. सभी समाज कबीलाई समाजों से ही विकसित हुये हैं. मैं दुबारा दुहराता हूं कि अतीत में महानतायें खोजना वर्तमान संघर्षों से मुंह मोडकर, जाने-अनजाने भविष्य के विरद्ध साजिश का हिस्सा होने जैसा है.
Sumant Bhattacharya मैंने कहा नहीं कि मैं सुर-संगीत के बारे में राय देने में अक्षम हूं, लेकिन खानाबदोश या अर्ध कानाबदोश कबीले क्यों नहीं बेहतर सुर संयोजन कर सकते? ऊपर मैंने लिखा है कि कई खनाबदोश कबीले अाज भी नृत्य-संगीत से जीवनयापन करते हैं. अमरीका के अरिजोना के अर्ध-खानाबदोश अादिवासी अस्थायी गांव बसाकर रहते थे अौर संगीत में निपुण माने जाते थे. सभी समाज कबीलाई समाजों से ही विकसित हुये हैं. मैं दुबारा दुहराता हूं कि अतीत में महानतायें खोजना वर्तमान संघर्षों से मुंह मोडकर, जाने-अनजाने भविष्य के विरद्ध साजिश का हिस्सा होने जैसा है.
Tuesday, January 6, 2015
शिक्षा अौर ज्ञान 45
हर समाज अपने क्रमिक विकास के हर चरण में, ऐतिहासिक-,भौगोलिक जरूरतोंं के अनुसार अपने जीविकोर्पाजन के साधन,भाषा, मुहावरे, कहावतें, धर्म, देवी-देवता की अवधारणाओं का विकास करते हुये, फल-फूल; कंद-मूल से जीविका से शुरू करके पाषाण-युग से अंतरिक्ष युग तक पहुंचे. लेकिन हमारे ऋगवैदिक पूर्वजों को व्रह्मा जी ने ज्ञान-विज्ञान अौर सोमरस से लैस कर सर्वगुण संपन्न पैदा किया था, जहाज अौर अंतरिक्षयान का उन्हें ज्ञान था. यह अलग बात है कि वे इस नाम से अपरिचित थे, अौर महज़ अनुभूत प्राकृतिक शक्तियों -- अरुण, वरुण, इंद्र, अग्नि की पूजा करते थे, ब्रह्मा की पैदाइश बाद की है. यह भी अलग बात है कि पूरे ऋगवेद में पशुधन पर ही जोर दिया गया है.
Monday, January 5, 2015
शिक्षा अौर ज्ञान 44
मित्र रानिश की 1 पोस्ट अौर मेरा कमेंटः
Ranish JainDecember 2, 2014
"हमारे यहाँ देश में रहने का परमिट रामनामी बेहद सस्ती दरों पर उपलव्ध हैं !
नोट- हमारे यहाँ जैन , बौद्ध , ईसाई , मुस्लिम ,पारसी आदि अल्पसंख्यकों को डिस्काउंट चालू है
फेशन के इस दौर में गारंटी की इच्छा नहीं करें"
तुम जैन होकर नासमझी मेंजैन को अलग धर्म बता रहे हो. महावीर महान हिंदू ऋषि थे, इसका प्रमाण है जितने भी रसूख वाले जैन हैं,ज्यादातर ने संघ से राष्ट्रभक्ति दीक्षा ले रखी है. भगवान बुद्ध तो साक्षात विष्णु अवतार थे जिनके लाम पर साजिश करके विदेशी हमलावरों ने अलग पंथ खोल दिया अौर कई तो राजा भी बन गये. लेकिन हमारे पूर्वजों ने यह विधर्मी प्रथा यहां नहीं पनपे दिया तो चीन-जापान भाग गयी. रामनामी इंडिया में रहने का वीज़ा है? नास्तिकों को भी मिलेगी? लेकिन मुस्लिम-पारसी-ईशाई जैसे म्लेच्छों के साथ जैन-बौद्ध क्यों जोड़ दिया, वे तो पथविचलित हिंदू ही हैं. उनकी पहली "घरवापसी" परमपूज्य ब्रीह्मण-शिरोमणि, सम्राट पुष्यमित्र शुंग ने की थी, उसके बाद बौद्धों के होश ठिकाने लगाने के लिये शंकराचार्मय को कितने मठ खोलने पड़े. अब अच्छे दिन अा गये हैं बौद्ध-जैनों की सम्मान के साथ व्यापक "घरवापसी" के कार्यक्रम चलेंगे, विदेशी कंपनियों को इनके पूर्वजों की जाति-अन्वेषण का ठेका दिया जायेगा जिससे सबको उनके जाति-कुल गोत्र में पुनर्स्थाजित किया जा सके. संघं शरणं जाओ.
Subscribe to:
Posts (Atom)
