Monday, October 27, 2014

इतिहास की प्रतिध्वनि

इतिहास की प्रतिध्वनि
इलिहास कभी अपने को दुहराता नहीं, प्रतिध्वनित होता है और प्रतिध्वनियाँ कई बार भयानक लगती हैं. नेहरू के समय इंदिरा गांधी संविधानेतर सत्ता के केंद्र के रूप में उभर रही थी. कहते हैं कि उन्ही की इच्छा से केरल के वामपंथी सरकार गिराई गयी थी. वे उस समय कांग्रेस अध्यक्ष थीं.यह बात उछली तो लेकिन  "राष्ट्र-निर्माण" के शुरुआती दिनों में नेहरू के कद के चलते बहुत ऊपर तक नहीं गयी.  इंदिरा गांधी जब गरीबी हटाओ के मंत्र से प्रधानमंत्री और गरीबों को हटाने लगीं तो उनका लम्पट बेटा, संजय गांधी युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बाद में बना और संविधानेतर सत्ता का केंद्र पहले. सारे भ्रष्ट आला अफसर और कांग्रेसी मंत्री-संतरी, नट-भट उसका दरबार करने लगे. उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री की हेलीकाप्टर पर चढते हुए संजय गांधी को चप्पल पहनाते हुए छपी तस्वीरों ने इस नारे को जन्म दिया था, "न नर है न नारी है, संजय की सवारी है, नारायण दत्त तिवारी है". संजय ने एक कबाड़ी के कारोबारी धीरू भाई अम्बानी की पीठ पर हाथ रखा तो वह कबाडीपति से अरबपति बन गया. लेकिन इंदिरा गांधी की तो छोडिये, संजय की पीठ पर भी हाथ रखने की किसी थैलीशाह की औकात नहीं थी. एक ही पीढी में इतना परिवर्तन हुआ कि उसके बेटे का हाथ सत्ता संवैधानिक सता की पीठ पर पहुँच गया. संजय की मौत के बाद, समानांतर सत्ता का यह केंद्र कुछ दिन खाली रहा. अराजनीतिक स्वभाव के चलते राजीव गांधी यह पद नहीं भर पाए मगर इंदिरा गांधी की मौत के बाद सीधे संवैधानिक केंद्र में पहुँच गए और संजय ब्रिगेड के ज्यादातर सदस्य उनके दरबारी. संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी की उम्मीदवारी इंदिराजी को नागवार लगी और घर से निकाल दिया. वह अंततः संघम् शरणम् चली गयी. राजीव गांधी के दरबारियों के अलावा शायद संविधानेतर सत्ता का केंद्र शायद खाली  रहा. विश्वनाथ प्रताप के संक्षिप्त शासनकाल में आडवाणी के नेतृत्व में हिंदुत्व संविधानेतर केंद्र के रूप में उभरा जिसने कमंडल से मंडल को ध्वस्त करने के रथ यात्रा से मंडलवादी सरकार को ही ध्वस्त कर दिया. नरसिंह राव और मनमोहन सरकारों का संविधानेतर केंद्र-- ११ जनपथ--जग जाहिर है.तमाम संविधानेतर केन्द्रों के चलते देवेगौडा-गुजराल की सरकारें अतिअल्पजीवी रहीं. अटल बिहारी के शासनकाल में संविधानेतर सत्ता का यह केंद्र नागपुर चला गया लेकिन लुके-छिपे.राजधर्म की दुहाई देते हुए गुजरात नरसंहार को इतिहास पर कलंक मानते हुए गुजरात सरकार को बर्खास्त या निंदा करने  करने की अटल बिहारी की खाहिश पर नागपुरी वीटो लग गया. और अटलबिहारी को जनसंहार और बलात्कार को आपद्धर्म बताना पडा. मोदीजी के राज में, सत्ता का यह संविधानेतर केंद्र संजय शैली में खुल कर सामने आगया है. भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों से घिरे दिल्ली विवि के कुलपत या एम्स के निदेशक राष्ट्रपति के दरबार नहीं, भागवत दर्शन करने लगे हैं.
 एडम स्मिथ मुनाफ़ा कमाने की गतिविधियों के उपपरिणाम के रूप में इतिहास की व्याख्या करते हुए जानबूझ कर समन्वयक शक्ति को सरकार न कह कर "बाज़ार का अदृश्य हाथ" कहते हैं. कार्ल मार्क्स अदृश्य हाथों का रहस्योद्घाटन करते हुए, राज्य मशीनरी को पूंजीपति वर्ग के सामान्य हितों  (general interests) का कार्यकारी दल बताया. लेकिन पूंजीवादी व्यवस्था अपने अन्तर्निहित दोगले चरित्र के चलते राज्य को एक निष्पक्ष इकाई घोषित करती है इसलिए शासक सार्वजनिक मंचों पर पूंजीपतियों के कारिदा दिखने से बचता है, खासकर उदारवादी जनतंत्र में, जहाँ सककार जनता के संसाधनों से पूंजीवाद की सेवा करती है लेकिन दावा जनता की सेवा का करती है. यह अदृश्य हाथ आज साफ़ दिखता है, टाटा को किसानों की जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए, आन्दोलनकारी किसानों पर गोलीबारी करके 16 आदिवासी किसानों की ह्त्या बाज़ार के अदृश्य हाथ नहीं, उड़ीसा सरकार करती है. बहुराष्ट्रीय कंपनी पास्को किसानों की जमीन पर काबिज करने के लिए पान के भीटों से समृद्ध जगतसिंहपुर के किसानों को बाज़ार के अदृश्य हाथ नहीं, भारत सरकार उजाड़ रही है. जनता (किसान मजदूर) को और भी दयनीय बना कर भूमंडलीय पूंजी की सेवा के लिए, जनविरोधी नीतियों का प्रस्ताव बाज़ार के अदृश्य हाथ का नहीं बल्कि विशाल बहुमत से सत्तासीन विकास पुरुष मोड सरकार का है. क्षमा कीजिएगा, कलम, संविधानेतर सत्ता और पीठ पर हाथ से अदृश्य हाथ की तरफ बहक गया. मोदी जी ने समीकरण बदल दिया, मुनाफाखोर की पीठ पर सत्ता के हाथ की बजाय मुनाफखोए का हाथ सत्ता की पीठ पर पहुंचा दिया. इस तरह की ईमानदारी का एक ही और उदाहरण है, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, जिन्होंने गर्व से कोयला माफिया सूरजदेव सिंह से अपनी मित्रता का सार्वजनिक इज़हार किया था. मोदी की पीठ पर अम्बानी के और हाथ में श्रीमती अम्बानी के हाथ का सिर्फ प्रतीकात्मक महत्त्व नहीं है.  इतिहास कभी खुद को दुहराता नहीं, प्रतिध्वनित होता है, भयावह है मौजूदा प्रतिध्वनि.
ईश मिश्र
17 बी, विश्वविद्यालय मार्ग
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली ११०००७


Saturday, October 25, 2014

अानंद की परिभाषा

विवादित है अानंद की परिभाषा
किसी को मिलता परोपकार मे
तो किसी को परसंताप में
होता है कोई पुलकित अावाम पे कहर ढाकर
तो कोई घाव पर मरहम लगाकर
मिलता है किसी को सुख माल-पूअा खाकर
तो किसी को ज़ंग-ए-अाज़ादी के नारे लगाकर
अानंदित होते कुछ लोग अंधेरे में दिये जलाकर
तो कुछ मिटाते अंधेरा गरीब का घर जलाकर
अाह्लादित होता है कोई ईमानदारी के गुरूर में
तो कोई हरामखोरी के शुरूर में
सुखी होता है कोई कार्य की संपूर्णता में
 तो कोई कामचोरी की निपुणता में
देखते कुछ लोग अच्छे दिन मुल्क नीलामी में
तो कुछ साम्राज्यवाद की बर्बादी में
यथार्थ की ही तरह द्वंद्वात्मक भाव है अानंद की परिभाषा में
ढूंढता हूं मैं कथनी-करनी की द्वंद्वात्मक एकता में.
 (हा हा यह भी कविता हो गयी. सौजन्य- शैलेंद्र)
(ईमिः26.10.2014)

बेहतर है मिलना रख कर दरमियान

बेहतर है मिलना रख कर दरमियान थोड़ा
ख़लूश को बदनीयती समझ लेता है संस्कारी जन
बेहतर है खत-ओ-किताब़त का रिश्ता
अब मुखातिब-मुलाकात का करता नहीं मन
बेहतर है खुद चुनना अरण्य पथ
वानप्रस्थ हो ग़र समाज का क़ायदा
नियति हो ग़र वनवास
 बेहतर है जंगल को उपवन मान लेना
ग़फलत हो ग़र अपनों को
बेहतर है एकाकीपन को एकांत बना लेना
परिस्थिति हो गर प्रतिकूल
बेहतर है उसे बदले भेष में बरदान मान लेना
ग़र पद्य बन जाये गद्य में कमेंट की कोशिस
बेहर है कलम की अाज़ादी का सम्मान करना. 
(हा हा यह भी कविता सी हो गयी, शुक्रिया पुष्पा -- ईश)
(ईमिः 24.10.2014)

Friday, October 24, 2014

जंगल में मंगल


फेस्बुक पर एक करने में एक कविता बन गयी थी पर येन-केन प्रकारेण गायब हो गयी, पूरी कोशिस से वही नहीं लिख पाया, यह लिा गया.

जंगल में मंगल
हमको आता है जंगल में भी मंगल का हुनर
होता अरण्यपथ का नहीं कोई भी हमसफर
हो गऱ साथ से अपनों को गफलत
एकाकीपन को एकांत बना लेते हम
होते हैं एकांत में ख़याल नये प्रियतम
ख़यालों से आशिकी का मजा लाजवाब
बुनतें है एक सुंदर दुनियां का ख़ाब
करेंगे बेपर्दा वैचारिक वर्चस्व का राज
भार से जिसके तड़प रहा सारा समाज
करेंगे खड़ा वैकल्पिक वैचारिक वर्चस्व
मेहनतकश का ही है दुनियां का सर्वस्व
बताना है मेहनतकश की मुफलिशी का मूल
समझता है जिसको वह कुदरत की भूल
समझेगा जब यह दुनियां का किसान-मजदूर
जीतोड़ मेहनत से मिलता नहीं क्यों भोजन भी भरपूर 
दो धेले का भी काम करता नहीं परजीवी ठेकेदार
तोंद फुलाकर शूट-बूट में बना हुआ है उनका सरदार
होगी किसान-मजदूरों की तब इंक़िलाबी लामबंदी
टूट जायेगी देश-काल की सारी-की-सारी हदबंदी
बनेगा जनवाद तब वैकल्पिक नयी युगचेतना
खत्म होगी धरती से तब शोषण दमन की वेदना
स्थापित होगा समाज सें वैकल्पिक वर्चस्व नया
हरामखोर ठेकेदारों पर भी करेगा सर्वहारा दया
मगर करना पड़ेगा उसे भी उत्पादक काम
मिलेगा उसको भी काम का बराबर दाम
ज़ाहिर है पुरजोर विरोध करेगा वह बेशक
लूट के कुकर्म समझता आया है कुदरती हक़
पलटने को नया निज़ाम मचायेगा शोर 
दबा देगा जिसे किसान-मजदूर का संगठित जोर
दफ्न हो जायेगी तब हर किस्म की गैरबराबरी
सारी कायनात होगी एक आज़ाद इंसानी बिरादरी
खत्म होंगे लूट-पाट और अत्याचार के कारोबार
सारा जहां मनायेगा मानवता की मुक्ति का त्योहार
होंगे सभी के साझे सामाजिक सरोकार
हो जायेगा इतिहास इंसानियत से सरोबार
(ईमि/25.10.2012)





Thursday, October 23, 2014

सभ्यता करती है संचार दोगलेपन का

सभ्यता करती है संचार दोगलेपन का
छिपाता है इंसान मर्म अपने मन का
करता कोशिस  होने से अलग दिखने का
और स्वरुप से सार को  ढकने का
सबसे साफ़ दिखता दोगलापन उन रिश्तों में
गिनते जो खुद को फरिश्तों में
एक ही छत के नीचे रहते बच्चे और माँ-बाप
करते  नहीं एक-दूजे से कभी भी मन के बात
करते प्रेमी युगल अंतरंगता की बात
लगाते एक दूजे की निजता पर घात
डालने को एक दूजे पर व्यक्तित्व का असर
होने से अलग दिखने में छोड़ते नहीं कोई कसर
ऐसे लोग खुद को सभी में ढूंढते हैं
सफ़ेद दाढ़ी  को मेकअप समझते हैं
होते है ये लोग वहम-ओ-गुमाँ के शिकार
ख़त्म नहीं करते अन्तर्विरोधों का विकार
शायर को है खुदी से इतना अधिक प्यार
होने से अलग दिखने का आता नहीं विचार
मार्क्सवादी की कथनी-करनी में होता नहीं फर्क
करता है वह वही कहता जो उसका तर्क
(इमि/२३.१०.२०१४)

दीवाली की बधाइयां

दीवाली की बधाइयां अनेक 
तुम हो मेरे लिए लाखों में एक 
हरने को अमावस्या का तिमिर
लगाओ प्रज्वलित दीपकों का शिविर
डालो दियली में तेल अमन-चैन का 
आओ मनाएं त्यौहार मेल जोल का
बढ़ो आगे लिए जनवाद के मशाल 
जला दो पूजी का मोहक मायाजाल 
बुलंद करो ज्योति के रोशन जज्बात 
राख हो फिरकापरस्ती-ओ-जात-पांत
करो समाजभंजकों का बहुत बुरा हाल  
करके शानदार साझी वरासत बहाल 
आओ करें दियली-बाती का ऐसा कमाल 
चारों दिशाएँ हो जाएँ रोशनी से लाल लाल 
दीपावली की अनेकों शुभकामनाएं 
समानता स्वतंत्रता का रास्ता अपनाएं
(इमि/२३.१०.२०१४)

Tuesday, October 21, 2014

क्षणिकाएं ३६ (५७१-८०)

571
हम तो हैं प्रामाणिक नास्तिक आवारा
दौड़ मस्जिद-मंदिर की नहीं है गवारा
सहम जाती है मूल्ले-पण्डे की तंग नज़र
देख हम अजम-ए-जूनूं वालों की की डगर
हम घूमते नहीं गायब कोल्हू बैल की तरह
उड़ते हैं गगन में आज़ाद परिंदों की तरह
इरादे है बुलंद अपने आसमां से आगे
बाँध नहीं सकते उन्हें जज़्बात के धागे
अरमानों का  है हमारा  आकाश अनन्त
जज्बातों का है न कोइ आदि-न-अंत
(इमि/१७.१०.२०१४)
५७२
होती हैं इश्क की कई कोटियाँ
अपना तो इश्क अजीब था
उपहारों की बात ही छोड़ो
हाँ, उपहार सिनेमा करीब था
करते थे आशिकी बेबाक
अरावली की पहाड़ियों में
कीकड़-बबूल की झाड़ियों में
खाते थे तोड़कर जंगली बेर
 करते थे सूखी झील की सैर
घूमते घंटों पहाडी पगडंडियों पर
प्यार की बातें  चलतीं रात भर
भोर में पहुंचते काशीराम के ढाबे पर 
सुबह की चाय में रात की बात का असर
विचार हों जब प्यार का आधार
संपन्न रहता है यादों का संसार
(इमि/१७.१०.२०१४)
५७३
ज़िंदगी एक सफ़र है अपनों के मिलने विछडने का
नए नए अपनों का पुरानी यादों  और सपनों का
जब भी कभी हो जाता सफ़र नितांत एकांत 
अतीत का कोइ टुकड़ा बन जाता है दृष्टांत
तन्हाई तो है वरदान प्रतिकूलता के भेष में
घूमता है दिल-ओ-दिमाग विचारों के देश में
(इमि/१७.१०.२०१४)
५७४
करते हैं लोग प्यार का  व्यापार
दिल नहीं होता दिमाग से बेज़ार
(इमि/17.१०.२०१४)
५७५
जेल जाते रहे हैं सुकरात 
इरोम शर्मीला की भी वही जात 
कटते रहे हैं एकलव्यों के अंगूठे 
होते रहे हैं सम्मानित द्रोणाचार्य 
होता आया है यही तबसे 
जब से बंट कर छोटे-बड़े में सभ्य हुआ समाज 
उगने लगे धरती पर राजा और ताज 
करने लगे बड़े छोटों पर शासन 
निहितार्थ बन गए कानूनी अनुशासन 
होता वही है इन्साफ का चरित्र 
बनाता है शासन जैसा उसका चित्र 
जैसा होता है राजा वैसा ही उसका काजी 
गैलेलियो को दे देता है ज़िन्दगी से आज़ादी 
वह भी काजी ही था बैठा इन्साफ के मंच पर 
भेजा था जिसने भगत सिंह को फांसी के तख्ते पर 
जब तक है जारी लूट पर टिका निज़ाम-ए-ज़र 
क़त्ल-ए-इन्साफ ही रहेगी काजियों की डगर 
मिलाती रहेगी अम्माओं-शाहों को जमानत 
और साईंबाबाओं-शर्मीलाओं को जेल की लानत 
उम्मीद है एक-न-एक दिन एकलव्य करेगा अंगूठा देने से इनकार 
होगी  तब जेल को ज़ालिम की दरकार
(इमि/१९.१०.२०१४)
576
\फैला रहे हैं मोदीजी राजनैतिक दुर्गन्ध 
इसीलिये काले धन पर बोलती उनकी बंद 
है हिन्दू धर्म में बाप का नाम लेना पाप 
मोदीजी क्यों लेंगे ऐसा अभिशाप 
बोलती उनकी बंद नहीं महज कालेधन पर 
साम्राज्यवादी ताला लगा है उनकी जबान पर 
होगा राज भूमंडलीय पूंजी का 
बढ़ेंगे देश में बेरोजगार 
संघी तोते करेंगे तब भी मोदी की जयकार 
मोदी की जयकार मचेगा देश में हाहाकार 
मचेगा देश में हाहाकार हो जाएगा आवाम लाचार 
तभी उठेगी शमशान से भूखे-नंगों की ललकार 
मचेगा तब पूंजी के खेमे में हाहाकार 
बता दिया इतिहास ने हिटलर-ओ-हलाकू की औकात 
नहीं टिकेगी ज्यादा दिन बजरंगी लूट की विसात 
(ईमि/१८..१०.२०१४)
577
क्या रवानी है कलम की तुम्हारे
तार कर देता है नारी संस्कार सारे
मर्दवाद को देता अनवरत सांस्कृतिक संत्रास
नारीत्व के सद्गुणों से उठता उसका विश्वास
सारे सभ्य समाजों में नारी रही है पतिव्रता
दूषित करता कलम तुम्हारा परंपरा की पवित्रता
चला रहा पत्नी-पतनशीलता का कुत्सित  अभियान
लेगा ही ऊपरवाला इन पापों का संज्ञान
सहनशील है अपना समाज नारी सा ही
होती हद मगर पतनशीलता की भी
भरेगा घड़ा जब कलम के पाप का
पतनशील पत्नीत्व के अभिशाप का
होगी तब जंग अार-पार की
निर्णायक जीत-हार की
जीतता है ग़र कलम तुम्हारा
उलट जायेगा सद्गुण का समीकरण सारा
टूटेंगे पूर्वजों सारे पवित्र संस्कार
बढ़ेगा समाज में नारीवादी विकार
होगा पतनशील पत्नीत्व का पतिव्रतत्व पर राज
खाक में मिल जायेगा हमारा सभ्य समाज
(ईमिः20.10.2014)
578
हंसी उडाना खुद की है साहस का काम 
भले ही करें लोग कह दुस्साहसी बदनाम 
करते जो लोग काम होता जो अपेक्षित 
सद्गुणी कह लोग करते उन्हें उपेक्षित 
उसूल-ए-हराम हो जब रईसी की बुनियाद 
ईमान बन जाता है परिहास की बात  
मगर सत्ता को आतंकित करता ईमान
आतंकवाद देती उसको वो नाम 
लिखने बैठा था कविता आत्म-परिहास पर 
खिसक गया कलम ईमान के आतंक पर 
बने हों आतंकवाद पर जहां ढेरों कानून 
खतरनाक होता है ईमानदारी का जूनून 
(इमि/२१.१०.२०१४)
579
अफवाहों से लगाए जाते हैं इलज़ाम 
पूर्वाग्रहों को देते लोग ज्ञान का नाम
(इमि/21.10.2014)
570
सुबह सुबह अदम की याद आ गयी:

यह आख़िरी मुलाक़ात थी अदम गोंडवी के साथ 
चमारों की गली पढ़कर रो पड़े थे श्रोताओं के साथ 
थी अदम की जोर-ज़ुल्म से अदावत 
कहते थे जनता से करने को बगावत 
देखता हूँ रहनुमाओं की खुद्सरी का शगल 
याद आती है तब अदम गोंडवी की ग़ज़ल 
जब भी देखता हूँ उबलते मजहबी जज्बात 
याद आती है गरीबी से जंग की उनकी बात 
जब भी होता है जुबां पर ताले का खतरा 
याद आता है जेहन की अनंत उड़ान का मिसरा
देख पैसे से उठती-गिरती सरकारों का सिलसिला 
उठता हैं जनता के हथियार  के हक का मामला  
होगा आदम की बातों का असर जरूर 
फैलेगा  ही आवाम में इन्किलाबी शुरूर 
करता है ईश आपको सलाम मान्यवर 
बख्सते इज्ज़त जिसे आदरणीय कहकर
(इमि/२२.१०.२०१४)