Sunday, December 23, 2012

लल्ला पुराण ५५


इतनी बर्बर हिंसात्मक उग्रता से ६ लोगों द्वारा बस में बंद कर एक लड़की और उसके दोस्त पर हमला करने वाले ६ लड़कों के दिमाग में यह यह दरिंदगी का विचार कहाँ से आया. एक बाप ने आज नकी खबर है कि अपनी दो साल की बेटी का बलात्कार किया. इसे क्या कहा जाय? इसे पशु-प्रवृत्ति कहना पशुओं नको बदनाम करना है, पशु संबंधों में शायद गोपनीयता नहीं रहती लेकिन वे बलात्कार नहीं करते और इतने छोटे बच्चों के साथ दरिंदगी. जिन बच्चों को गोद में लेकर दुलारने का अद्भुत सुख का अनुभव होता है किसी को उसके जनानाग क्षत-विक्षत करके कोई यौन-संतुष्टि मिल सकती भाई क्या? यह अमानवीय मनोवृत्ति पैदा कहाँ से होती है? सुनते हैं मनुष्य के अंदर विवेक और अन्ततरातमा दोनों होते हैं कैसे किसी का विवेक अपनी बेटी छोडिये, किसी भी बच्ची के साथ बलात्कार की अनुमति दे सकता है और उसकी अंतरात्मा उसे रोकती नहीं? बच्ची के साथ छोड़िये क्या मिलता ही बलात्कारी को किसी मनुष्य को अमानवीय पीड़ा पहुँचाने में? यौन-संतुष्टि तो मिल नहीं सकती. क्या प्रेरणा श्रोत है इस मानसिकता का? ये सावाल बचपन से मेरे लिये असुलझ बने हुए हैं.   

Saturday, December 22, 2012

बलात्कार

आज टेलीविजन पर इंडिया गेट पर कर्फ्यू तोडते युवक-युवतियों क्र हुजूम को देखकर अच्छा तो लगा लेकिन इस असंगठित, अनियंत्रित भीड़ के मर्दवाद के विरुद्ध कारगर आंदोलन में तबदीली में संदेह है, फिर भी स्वागत योग्य है.सामूहिक  बलात्कार जैसी हैवानी मर्दानगी पर एक बहस तो चली. गाहे-बगाहे इस तरह के उन्मादी विरोध प्रदर्शन भी बेकार नहीं जाते, कभी कभी उनके अनचाहे परिणाम ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. ऐसा ही उन्मादी विरोध-प्रदर्शन मणडल-विरोधी अभियान में दिखा था और टांय-टांय फिस्स हो चुके अन्ना आंदोलन में भी. ये स्वस्फूर्त भागीदारियां युवाओं के शिक्षण मंच का  भी काम करती हैं. और आपराधिक तटस्थता से बेहतर है ज़ुल्म की इम्तिहान पर ही सही विचलित होना. जरूरत इसे मर्दवादी विचारधारा के विरुद्ध एक योजनाबद्ध अभियान का रूप देने की. आप सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं देखिये. शर्मीला सालों से भूख हरताल कर रही है एक ऐसे काले क़ानून के खिलाफ जिसके तहत सेना किसी को मार साक्ती और गिरफ्तार कर सकती है. १२ साल पहले सेना के जवान मणिपुर में मनोरमा नाम की एक लड़की को उठा ले गए, सामूहिक बलात्कार के बाद उसके जननांगों में गोली मारकर ह्त्या कर दी. इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने के बजाय सरार दोषियों को बचाने की कोशिस कर रही है जिनका अपराध इन अपढ़ लम्पट, हैवानों से अधिक हो जाता है क्योंकि वे पढ़े-लिखे और सैन्य अकेडमी में नैतिकता और देश-भक्ति में प्रशिक्षित सैनिक जिस मनोरमा के जननांग में  गोली मारते हैं, उसी के पैसे से उनकी वर्दी और बन्दूक खरीदी जाती हैं. कश्मीर शोपियाँ में ननद-भावज दो युवतियां अपने सेब के बागान में जाती हैं और अगले दिन उनकी बलात्कृत लाशें पुलिस, सीआरएफ, सेना तीनों के शिविरों के बीच एक नाले में पायी गयी. पुलिस ने कहा "घुटने से भी नीची गहराई वाले) नाले में डूब ब्गायीं! सरकार अपराधी कोया बचा रही है. सुषमा स्वराज को इस बहादुर लड़की की हिम्मत की तारीफ़ करने की बजाय इसे "ज़िंदा लाश" बताना ज्यादा नारीवादी सहानुभति दिखती है. वे अपनी पार्टी के छत्तीसगढ़ सरकार को सोनी सोरी जैसी आदिवासी शिक्षिका और उस जैसी कितनी लाशों को नजर-ए-ज़िन्दाँ करने से क्यों नहीं रोकतीं? यह जनमानस क्यों नहीं उद्वेलित होता जब सोनी के जननांगों में पत्थर ठूंसने वाले पुलिस अधिकारी अंकित गर्ग को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाता है? क्यों लड़की के बारे में "पहचान छिपाने के लिये बदला नाम" प्रक्षेपण के साथ लिखा जाता है?हैवानियत के अपराधियों की बाजे बलात्कृत लड़की को क्यों "कलंकित" मना जाता है? क्यों समाज सोचता है कि बलत्कृत (या सामाजिक वर्जानाओं के विरुद्ध स्वेच्छा से सहवास करने वाली भी) लड़की का सबकुछ नष्ट हो गया? क्या लड़की का सब कुछ टांगों के बीच ही होता है, भेजे और भुजाओं में कुछ नहीं? क्यों महिलाओं की यौन-क्रिया में भागीदारी को गाली माना जाता है? मर्दवादी लिंग-भेदभाव कोई जीववैज्ञानिक प्रवृत्ति नहीं है बल्कि विचार धारा है जिन्हें हम अपने रोज-मर्रा के जीवन में निर्मित और पुनर्निर्मित करते हैं. लड़ाई अंततः इस विचारधारा के विरुद्ध है जो मर्दानगी की बलात्कारी मानसिकता की जननी है.  

The rape

  I have to write an analytical article for a Hindi magazine on a brutal gang rape and physical assault on a physiotherapy student and her boy friend. Its early morning here with solitude in my bamboo-hut study but unable to start.  There have been hue and cry all around morally and socially perpetuating her pain. All the parliamentarians are shredding crocodile tears. One former communication minister and presently leader of opposition said in the parliament to show her concern, "Now there is no difference of her living and dying". Is it not a moral rape by patriarchal values. The channels are competing to increase their TRP by sensationalizing it. Instead of it being a shame on coward MCP perpetrators, why is it shame on the victim. The middle class has suddenly woken up from the slumber and demanding the death to perpetrators, as if by hanging couple of rascals, rape will stop. Rape has always been an enigma. In 2002 there were public rapes in communal pogrom of the Muslims by Hindutva fascists. It can not be sexuality that is the climax of intensity of mutuality. How can you get erection under public gaze and ...... The rapist thinks that he has ruined her and the victim too feels that she has lost everything and society keeps reminding her of that. As if the essence of a female personality lies between their legs not withstanding the plenty of of examples of women flying beyond the skies with their intellectual prowess. The final fight has to be against the ideology of gender which we create and perpetuate in our every day discourse through our phrases; idioms and other cultural practices. People have to be told that a woman is a full-fledged equal human being with her own sexuality. She is not just a passive sensuous body or sex machine. 

Friday, December 21, 2012

International Proletariat 14

Let us get out of Machiavellian princely attribute 'Dissembled Affability' and mentality of diffidence in  Hobbes's 'State  of Nature and create the world in which everyone's mind is free and the head is held high. Indian media and middle class are abuzz with the news of a brutal gang rape demanding death sentence for the rapists as if that would stop rape? The fight has to be taken against the genderized understanding of sexuality and projection of female  body as commodity in media/advertisement (What has a woman's thigh to do with the quality of a shaving razor) and in our other discourses. Why some one fucks and someone gets fucked in an absolutely mutual process of intense love making? Why not fucking with each other or why not invent new term with cherishing with cherishing instead of abusive tone and connotation? Frustrated men show masculine power by physically overpowering another human being of different sex and violating. On Debater's question, its not good or bad guys/gals keeping a gun, my question is, why there is need of gun at all? Cant we recognize equal human dignity of all and happily live without guns on the earth?     

Thursday, December 20, 2012

जो किसी खुदा को नहीं मानते


                            जो किसी खुदा को नहीं मानते

एक नास्तिक थे भगत सिंह, जिनका यह कहना है
इन्किलाबी को ज़ुल्म-ओ-सितम से लड़ते ही रहना है
तहे-ज़िंदगी लड़े वे नाइंसाफी के खिलाफ 
पा गए जवानी में ही शहीद-ए-आज़म का खिताब

हम भी जो किसी खुदा को नहीं मानते 
कोई पीर-ओ-पैगम्बर नहीं जानते
न करते है बुत-फरोशी, न यकीं अवतार में  
असंदिग्ध निष्ठा है जिनकी इंसानी सरोकार में

उठाते ही हैं हाथ वे हर ज़ुल्म के खिलाफ
बुलंद इरादों और ऊंची आवाज़ के साथ
क्योंकि वे नहीं मानते किसी खुदा का इन्साफ
धरती पर ही माँगते हैं धरती के ज़ुल्म का हिसाब 

-- ईमि[२१.१२.१२]

एक पुरानी कविता


नारी
--ईश मिश्र --
दुनिया में शान्ति थी,था सामंजस्य और सदाचार
सुनकर नारी की ललकार,मच गया है हाहाकार
हो गया अनर्थ कर दिया नारी ने आजादी का इज़हार
कर दिया उसने जूती/धरती; देवी/भोग्या बनने से इनकार

कहती है अब उसे आजादी चाहिये
मर्दवाद की बर्बादी चाहिए
धंन धरती भी आधी चाहिये
शिक्षा, शासन में उपाधि चाहिए

यह देखो कलयुग का हाल
औरत चलती अपनी चाल
अब नहीं बनेगी किसी का माल
क्या होगा इस देश का हाल
20.12.2012
Top of Form

Wednesday, December 19, 2012

अभागा है पुरुष


अभागा है पुरुष

समता का सुख से अनभिज्ञ अभागा है पुरुष
प्रिया के सखी होने के आनंद से अपरिचित, अभागा है पुरुष
नाकाब्पोशी के चलते बच्चों की दोस्ती से वंचित, अभागा है पुरुष
नारी चेतना के उत्थान से बौखलाता, अभागा है पुरुष

किन्तु उठी है जो नारी-चेतना की उमडते समंदर की लहर
बरपाएगी ही एक दिन मर्दवादी वैचारिक दुर्ग पर कहर
 झूमती दरिया से उट्ठी है जो नारीवादी शिक्षा, दावेदारी
बौखला उट्ठी है मर्दवादी पिल्लों की पूरी बिरादादारी

इन युवतियों के सीने में धधकती पीड़ा की ज्वाला
बनने को उद्द्यत है आग का दावानली गोला
तोडेगा जो भी बराबरी के हक की साख
हो जाएगा जलकर इतिहास के कूडे की राख
--- "ईमि"(ईश मिश्र ) [गुरुवार, 20 दिसम्बर 2012]