Thursday, July 3, 2025

शिक्षा और ज्ञान 374 (प्रचीन फारस-यूनान)

 एक पोस्ट पर कमेंट


490 ईशापूर्व डेरियस के नेतृत्व में फारस की सेना ने कई यूनानी नगर राज्यों पर कब्जा कर लिया था, लेकिन 480 ईशापूर्व मैराथन की लड़ाई में फारस एथेंस से हार गया था। 431 ईशापूर्व फारस फिर यूनानी राज्यों पर काबिज होना चाहता था लेकिन एथेंस और स्पार्टा के सैनिक गठजोड़ से हार गया था। उसके बाद स्पार्टा और एथेंस में लंबी लड़ाई छिड़ गयी जिसका अंत स्पार्टा की जीत में हुआ। स्पार्टा की मदद से धनिकतंत्र के नेताओं ने जनतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंका और निरंकुश धनिकतंत्र स्थापित किया जिसे 30 निरंकुशों का शासन कहा जाता है। इनमें प्लैटो का चाचा भी था, उसे भी सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उसने मना कर दिया। 4 सालों में दूसरे राज्यों में निर्वासित जनतांत्रिक नेताओं ने शक्ति अर्जित किया और धनिकतंत्र को उखाड़ फेंका तथा फिर से जनतांत्रिक सरकार की स्थापना किया। धनिकतंत्र की सरकार में सुकरात के भी कई चेले थे, इसीलिए सुकरात पर जनतांत्रिक नेता एनीटस ने नास्तिकता फैलाने तथा ईशनिंदा का फर्जी मुकदमा दायर किया और न्यायिक सभा में बहुमत ने सुकरात को मृत्युदंड दिया।

No comments:

Post a Comment