Sunday, November 2, 2014

ईमान की तिजारत

बिक रहा है हाट में खुले-आम ईमान
बेईमान है क्योंकि ज़र का निज़ाम
कल तक करते थे जो ईमान का व्यापार
देते थे ग्राहकों को बेहिचक उधार
जानते नहीं ये व्यापारी राज की बात
ईमान की तिजारत का होता अलग अंदाज़
लगा उनको ये घाटे का कारोबार
तख्ती हटाने को हो गये लाचार
चलने लगा बेईमानी का धंधा धुआंधार
तख्ती के बिना ही चलता यह कारोबार
तख्ती है मगर हर व्यापाररी की अभिलाषा
बदल दिया उसने ईमानदारी की परिभाषा
रंग-चुंग कर लगा दी उसने पुरानी तख्ती
शब्द-कर्म की खाई कुछ को ही दिखती
कुछ बनेगा ही बहुत एक-न-एक दिन
तब शुरू होगा इन तिजारतियों का दुर्दिन
(ईमिः03.11.2014)


Saturday, November 1, 2014

ज़र का निजाम


दोगला है ज़र का निजाम
कहने से दीगर करता है काम
करता चोरी धर कोतवाल का भेष
भरता दिलों में सांप्रदायिकता का विष
मनाता है मगर स्वच्छता दिवस
बांटता है फिरकों में देश
देता राष्ट्रीय एकता का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस उसके नाम पर
चढ़ा था सेना लेकर जो मुल्क के अवाम पर
टूटी नहीं निरंतरता वर्दी के किरदार की
था पहले अंग्रेजी हुक़्म अब आज्ञा सरदार की
थैलीशाहों को बेचते हैं देश
बताते जिसे राष्ट्रीय विनिवेश
वालमार्ट को सौंपते हैं फुटकर बाजार
कहते हैं होगा इसीसे राष्ट्रीय उद्धार
होंगे इससे करोड़ों बेरोजगार
बताते इसे ये समय की पुकार
होता पीठ पर अंबानी का हाथ
बताते खुद को जनता के साथ
समझने लगी है जनता अब धोखे की विसात
दिखने लगे हैं उसको बाज़ार के अदृष्य हाथ
चढेगी जनचेतना पर जब शान जनवादी
शुरू होगी तब निज़ाम-ए-ज़र की बर्बादी
होगा तब दुनियां का मेहनतकश आज़ाद
चारों दिशाओं में गूंजेगा इंक़िलाब ज़िंदाबाद

(ईमिः 02.11.2014)


जब भी होता है कहीं भी चुनाव

जब भी होता है कहीं भी चुनाव 
बढ़ता है साम्प्रदायिक तनाव|
जो जितना दंगा भड़काए  
ह्त्या बलात्कार कराये 
भाई को भाई से लड़ाए 
धर्मोन्माद का जहर फैलाये 
जनता को वह उतना ही भाये 
हो जिसको दंगों की महारत 
सर पर बैठाये चुनावी भारत 
जनपक्ष के जो कहते हरकारा 
भूल गए हैं क्रान्ति का ककहरा 
आती नहीं जब तक आंधी जनवाद की 
कसती जायेगी जकड़न फासीवाद की 
चढ़ता है गरीब पर आसानी से मजहब का नशा 
गरीब ही गरीब की करता भयानक दुर्दशा 
लड़ता है आपस में गरीब-गुरबा 
बनता है आसानी से सियासत का  मुर्गा
होगी नहीं जब तक जनवादी जनचेतना 
सहता रहेगा मुल्क नफ़रत की वेदना 
करेगा जिस दिन गरीब गरीब से लड़ना बंद 
 छेडेगा मिलकर गरीबी से फैसलाकुन जंग 
जनवादी परचम तले होगा मेहनतकश लामबंद 
हो जायेगी तब मजहब के तिजारत की दूकान बंद 
बनते हैं हम जो जनवाद के हरकारा 
जाति धर्म के मुद्दों से करते रहे किनारा 
शासक जातियां ही रही हैं शासक वर्ग 
जातिवाद करता कुंद जनचेतना का तर्क  
आइये छेड़ें गरीबी के खिलाफ जंग
हो जाएगी खुद नफ़रत की तिजारत बंद
(इमि/०२.११.२०१४) 


Friday, October 31, 2014

लल्ला पूरण १७५(शिक्षा और ज्ञान ३६)

@Sumant Bhattacharya:  कई बार तुम्हारी पोस्ट के मजमून समझ में नहीं आते, आम आदमी के विवेक को कोसते रहते हो किसी अमूर्त सद्गुण की कमी के लिए. क़ानून लूट को कानूनी अधिकार बनाने का जनता के खिलाफ एक फरेब है; राज्य वर्चस्वशाली वर्ग की संपत्ति की रक्षा आमजन की ताकत से करने के तरकीब है; कानून अमीर की अमीरी और गरीब की गरीबी बढाने की संहिता है; राज्य शासक वर्गों के हितों की रक्षा का औइजार और आमजन के लिए तटस्थता का धोखा है. क्षमा करना मित्र! कई बार तुम्हारी पोस्ट में २४ साल की पत्रकारिता के अनुभव की परिपक्वता नहीं झलकती. बदलाव छटपटाहट दिखती है लेकिन समस्या की समझ नहीं. सभी को कटघरे में खडा करने से पहले ज़रा सोचो तुमने वोट देने-न-देने के अलावा क़ानून निर्माण में क्या योगदान दिया है?  मैं कहा करता हूँ कि पूंजीवाद दोगली व्यवस्था है, जो कहती है कभी नहीं करती जो करती है कभी नहीं कहती. यह दोगला पण सर्वाधिक इसके राजनैतिक तंत्र में परिलक्षित होता है जो पूंजीतंत्र को जनतंत्र कहता है; जनहित में भूमि अधिग्रहण क़ानून के तहत टाटा-अदानी-अम्बानी-पास्को-...... -भूमाफिया के मुनाफे के लिए किसानों की जमीन कब्जाने में करता है. करछना-कलिंगनगर-सिंगूर-नंदीग्राम नियामगिरि-जगत सिंह पुर के किसान जमें देने से इनकार करता है तो जनहित में राष्ट्र अपने सशस्त्र बलों से जनहित में उनपर कहर बरपाता है. जहां तक महिलाओं के समानता के वागारिक अधिकारों की बात है, वह तो संविधान प्रदत्त है. जरूरत उन्हें सामाजिक मान्यता की है, जो वे खुद लड़ कर लेंगी. जाहिल सिरोमणि मोहन भागवत उद्घोष करते हुए कि महिलाओं को घर में रहना चाहिए और पुरुषों को उनकी रक्षा कानी चाहिए, भूल जाते हैं कि नारी प्रज्ञा और दावेदारी का अश्वमेध रथ इस तरह के वैचारिक तिनकों से नहीं रुकेगा. मैं अपनी छात्राओं से कहता हूँ कि तुम लोग भाग्यशाली हो कि एक पीढी बाद पैदा हुई, लेकिन जिन अधिकारों और आज़ादी का आनंद तुम्हे मिल रहा झी वह पिछली पीढ़ियों के अनवरत संघर्ष का नतीजा है. हक खैरात में नहीं मिलते. हक के एक-एक इंच के लिए लड़ना पड़ता है. मर्दवादी मर्द उन्हें लक्षमण रेखा खींच कर  सुरक्षा प्रदान करना बंद कर दें महिलायें अपनी सुरक्षा में सक्षम हैं. जनांदोलनों के दबाव और विज्ञान के प्रभाव में जन हित के दिखावे के क़ानून तो बन जाते हैं लेकिन उनमें इतने सकारे छिद्र होते हैं कि पूंजी हित ममें जनहित नेचे टपक जता है. मित्र! क़ानूनी प्रक्रिया में आम आदमी  मरण भागीदारी एक छलावा है. जनपक्षीय बुद्धिजीवियों का कर्ततव्य, मेरी राय में, व्यवस्था के इस दोगलेपन को समझना और पर्दाफ़ाश करना और जनवादी जनचेतना के प्रसार से छात्र-किसान-मजदूरों के आन्दोलनों को मदद करना है.मोदी जी पीठ पर जनता का या बाज़ार का अदृश्य हाथ नहीं अम्बानी का हाथ है. अम्बानी के हाथ को जगह जनता के हाथ से प्रतिस्थापित करने के लिए व्यापक जनांदोलनों की जरूरत है जिसके लिए हालात की वैज्ञानिक समझ और जनवादी जनचेतना आवश्यक है. आइये, देखें इस दिशा में हम अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में शब्दों-कृत्यों से क्या योगदान कर सकते हैं.   

Wednesday, October 29, 2014

पाजेब

आवारगी को आतुर ये पाँव हैं हसीन 
लगता है मगर देखा नहीं कभी जमीन 
तमन्ना है करने की आज़ादी की इबादत 
रोकती है इन्हें मगर पालकी की हिफाज़त 
दौड़ना ऊबड़-खाबड़ में बात है बहुत दूर की  
आदत नहीं है इनको समतलों पर चलने की 
सोचते नहीं ये थहाने को सागर का अतल 
डालता कोइ और इनपर पोखर का जल 
इन हसीं पैरों में बेड़ियों से दिखते ये पाजेब
अलंकार से संज्ञा  की संभावना ये पाजेब 
कर रहे ये पाँव इरादा-ए-आज़ादी का इज़हार 
हो जायेगी अब पाजेब की पकड़ तार-तार 
आवारा शायर का कलम भी है आवारा 
बने-बनाए  रास्ते हैं इसे नहीं गंवारा 
मारना चाहता था पाकीज़ा का डायलाग 
लगा कलम अलापने आवारगी का राग 
(इमि/३०.१०.२०१४)

Tuesday, October 28, 2014

लल्ला पूरण १७५

Sumant Bhattacharya  वही सवाल मैं उठा रहा हूँ, वह महिला क्यों छली गयी? क्यों वह बार बार बलात्कार करवाती रही? मेरा एक अजीज, मुल्क का बड़ा शायर इन्ही मर्दवादी महिलाओं का शिकार हुआ. उसको अपने बॉस के साथ सोने में आनंद नहीं आया तो वह दुबारा-तिबारा क्यों उसके साथ सोने गयी? नौकरी से निकालने पर उसे याद आया कि उसका शोषण हुआ? क्या वह दिमाग से पैदल है? एक प्रोफ़ेसर हैं नौकरी की तलाश के दिनों में उन्होंने अपने गाइड को इतना अधिकार दिया कि वह उसे दूसरों को भी आफर कर सके. उसी की कृपा से परमानेंट होने के बाद्फ़ और उसके यौन  शोषण के किसी और मस्मले के बाद उन्होंने दबे जुबान से अपने शोषण की बात की, मैंने कहा जब आप खुशी ख्गुशी शोषण करवा रही थी तब तो आप ने शिकायत नहीं किया? मैं दुबारा कह रहा हूँ मेरे उन महिलाओं से कोइ सहानुभूत्यी नहीं है जो जिस्म का इस्तेमाल करती हैं और सौदे में घाटा होने पर शोषण की शिक्कायत कसरती हैं.

प्रभाष जोशी हों या भगवान् कोइ सवाल से परे नहीं, प्रभाष जी से मेरे घनिष्ट सम्बन्ध रहे हैं, लेकिन सती प्रथा का समर्थन उनके कैरियर का कलंक है. पहली बात तो सती जैसी अमानवीय, बर्बर प्रथा के महिमामंडन का बनवारी नामक जाहिल मातहत का   लेख छपने नहीं देना चाहिए था, छपने के बाद भारतीय संस्कृति के नाम पर उसका बचाव  प्रभाष जी' का बौद्धिक नीचपना था. हमारे बहिष्कार का क्या प्रभाव पड़ा था  तुम्हे नहीं मालूम क्योंकि तब तुम बच्चे थे पत्रकारिता में या प्रतियोगी परिक्षाओं की निराशा के बाद पत्रकारिता में आशा देख रहे होगे.

निजी तुम हो रहे हो.  तुम्हारे तमाम जैसे प्रिय मित्रों को अप्रिय बात कहने की ढिठाई जरूर करता हूँ. प्रभास जी भगवान नहें थे क्रिकेट के बारे में तो प्रलाप करते थे अंधराष्ट्रवाद की हद तक. और सती का उनका समर्थन जघन्य बौद्धिक अपराध था और उनके पत्रकारिता का कलंक.

मैं मोदी का विश्लेषण नहीं हें कर रहा था, उसका विरोध कर रहा था. क्यों मोदी आया और उसकी पीठ पर अम्बानी का हाथ क्यों है इस पर अब लिख रहा हूँ. विश्लेषण तो इस मुल्क के पढ़े-लिखे जाहिलों का करना है जिन्हें अम्बानी का जरखरीद भगवान दिखता है.

लल्ला पुराण 174( नारी विमर्श 5)

Sumant Bhattacharya भाई सुमंत, काम कुछ और करना था लेकिन लगा कि आपकी बात का जवाब देना जरूरी है. मुझे आपसे या किसी से अपनी नारीवादी प्रतिबद्धता की सनद नहीं  चाहिए. वैसे लाइक बटन दबाने वालों में ५०% महिलायें हैं.मेरी भौतिक सीमाएं हैं हर पोर्टल पर नहीं जा सकता. मेरी किस बात से आपने धतकरम करके सीढियां चढ़ने वाले मर्दो के समर्थन का निष्कर्ष निकाल लिया? तुम्हारी ज्यादातर पोस्ट, मोदियाने की शिकायत के खात्मे के बाद नारियों पर होती हैं, बेटी को बेटा कहकर शाबाशी देने जैसे नारीविरोधी कर्म की तरह अनजाने में नारियों के बारे में मर्दवादी परिप्रेक्ष्य के साथ. मैं बार बार कह चुका हूँ कि मर्दवाद कोई जीववैज्ञानिक प्रवृत्ति नहें है, न ही मौत की अवश्यसम्भाविता जैसा कोइ साश्वत विचार. मर्दवाद विचार नहीं एक विचारधारा  है जो हम अपने रोजमर्रा की ज़िंदगी की प्रक्रिया में निर्मित-पुनर्निर्मित, पोषित करते हैं और जिसे नारीवादी अपने नित्य कृत्यों- कर्मों और प्रतिविचार्धारा-नारीवाद- से खंडित करते हैं और एक मानवतवादी समतामूलक मूल्य की हिमायत. वर्चस्व विचारधारा से निर्मित होता है.  विचारधारा एक मिथ्याचेतना है जो पीड़ित को भी उतना ही प्रभावित करती  है जितना उत्पीड़क को.  मर्दवादी सिर्फ पुरुष ही नहीं होते जो नारी देह को उत्तेजक पदार्थ मानते हैं, मर्दवादी विचारधारा से मुक्ति से वंचित महिलायें भी. कोर्ट में ऐसे मामले पढने को मिलते हैं कोइ किसी का ३ साल बलात्कार करता रहा. सेक्स स्वस्फूर्त पारस्परिक प्रक्रिया है, पारस्परिकता के विरुद्ध कोइ भी सम्बन्ध बलात्कार है, पत्नी का भी. विचारधारा मिथ्या चेतना इस लिए है कि यह एक ख़ास मूल्य को सार्वभौमिक, स्वाभाविक और अंतरिम सत्य के रूप में पेश करती है. वर्चस्व का ही प्रभाव है कि ज्यादातर महिला प्रोफ़ेसर स्वेच्छा से डबल रोल करती हैं. हम बचपन से कुछ सामाजिक मूल्यों को अंतिम सत्य की तरह आत्मसात कर लेते हैं कि आजीवन उसी कैद में पड़े रहते हैं. निकलने के लिए साहस और जज्बा चाहिए, झेलने और लड़ने की ताकत चाहिए. वैचारिक वर्चस्व का का ही असर है कि यूजीसी ने एक घोर नारीविरोधी प्रावधान बनाया कि महिलाओं को सेवाकाल  में कभी भी मातृत्व अवकाश मिल सकता है क्योंकि बच्चे को कभी भी विशेष देखभाल की जरूरत पड़ सकती है, सब महिलाओं ने स्वागत किया. और भी लिखने को है लेकिन फिर कभी. मर्दवादी होने के लिए पुरुष होना उसी तरह जरूरी नहेीं  है जैसे नारीवादी  होने के लिए नारी होना.