Tuesday, October 21, 2014

अदम की याद

सुबह सुबह अदम की याद आ गयी:

यह आख़िरी मुलाक़ात थी अदम गोंडवी के साथ
चमारों की गली पढ़कर रो पड़े थे श्रोताओं के साथ
थी अदम की जोर-ज़ुल्म से अदावत
कहते थे जनता से करने को बगावत
देखता हूँ रहनुमाओं की खुद्सरी का शगल
याद आती है तब अदम गोंडवी की ग़ज़ल
जब भी देखता हूँ उबलते मजहबी जज्बात
याद आती है गरीबी से जंग की उनकी बात
जब भी होता है जुबां पर ताले का खतरा
याद आता है जेहन की अनंत उड़ान का मिसरा
देख पैसे से उठती-गिरती सरकारों का सिलसिला
उठता हैं जनता के हथियार  के हक का मामला
होगा आदम की बातों का असर जरूर
फैलेगा  ही आवाम में इन्किलाबी शुरूर
करता है ईश आपको सलाम मान्यवर
बख्सते इज्ज़त जिसे आदरणीय कहकर
(इमि/२२.१०.२०१४)

Monday, October 20, 2014

अफवाहों से लगाए जाते हैं इलज़ाम

अफवाहों से लगाए जाते हैं इलज़ाम 
पूर्वाग्रहों देते लोग ज्ञान का नाम
(इमि/21.10.2014)

हंसी उडाना खुद की

हंसी उडाना खुद की है साहस का काम 
भले ही करें लोग कह दुस्साहसी बदनाम 
करते जो लोग काम होता जो अपेक्षित 
सद्गुणी कह लोग करते उन्हें उपेक्षित 
उसूल-ए-हराम हो जब रईसी की बुनियाद 
ईमान बन जाता है परिहास की बात  
मगर सत्ता को आतंकित करता ईमान
आतंकवाद देती उसको वो नाम 
लिखने बैठा था कविता आत्म-परिहास पर 
खिसक गया कलम ईमान के आतंक पर 
बने हों आतंकवाद पर जहां ढेरों कानून 
खतरनाक होता है ईमानदारी का जूनून 
(इमि/२१.१०.२०१४)

Sunday, October 19, 2014

पतनशील पत्नी का कलम

क्या रवानी है कलम की तुम्हारे
तार कर देता है नारी संस्कार सारे
मर्दवाद को देता अनवरत सांस्कृतिक संत्रास
नारीत्व के सद्गुणों से उठता उसका विश्वास
सारे सभ्य समाजों में नारी रही है पतिव्रता
दूषित करता कलम तुम्हारा परंपरा की पवित्रता
चला रहा पत्नी-पतनशीलता का कुत्सित  अभियान
लेगा ही ऊपरवाला इन पापों का संज्ञान
सहनशील है अपना समाज नारी सा ही
होती हद मगर पतनशीलता की भी
भरेगा घड़ा जब कलम के पाप का
पतनशील पत्नीत्व के अभिशाप का
होगी तब जंग अार-पार की
निर्णायक जीत-हार की
जीतता है ग़र कलम तुम्हारा
उलट जायेगा सद्गुण का समीकरण सारा
टूटेंगे पूर्वजों सारे पवित्र संस्कार
बढ़ेगा समाज में नारीवादी विकार
होगा पतनशील पत्नीत्व का पतिव्रतत्व पर राज
खाक में मिल जायेगा हमारा सभ्य समाज
(ईमिः20.10.2014)

शिक्षा और ज्ञान ३५

Nishant Kumar मेरे युवा मित्र! आप मोदी समर्थक इसलिए हैं कि भावनाओं (दिल) से सोचते हैं,. विवेक (दिमाग) से नहीं. विवेक हे मनुष्य को पशुकुल से अलग करता है और दिमाग का इस्तेमाल बंद कर मनुष्य पशुवत हो जाता है. मैं सारे मोदी-भक्तों से एक ही सवाल पूछता हूँ, आप अपने इस महानायक, नफ़रत के सौदागरों के इस मुखिया की एक बात-- कम या वाक्य-- बता दें, सांप्रदायिक हिंसा और नफ़रत की सीढी  से सत्ता की ऊंचाई तक चढ़ने वाले अपने आराध्य का एक सद्गुण बता दें जिससे आप उसके भक्त हो गए तो मैं भी आपकी भाषा बोलने लगूंगा. हम भूखे-नंगों के बारे में ही चिंतित रहते हैं इसीलिये इस  दुर्दशा के मुख्य अपराधी कार्पोरेटी भूमंडलीय पूंजी और मनमोहन-मोदी जैसे उसके चाकरों के खिलाफ लिखते है. मित्र! आपने गरीबी और भूख के बारे में सुना-पढ़ा(जिसकी कम संभावनाएं हैं क्योंकि संघी पढने-लिखने में यकीन नहीं करते) होगा, मैंने भूख और गरीबी जिया है और फक्र से उन दिनों को याद करता हूँ. कोइ भी बालक भूखा न रहे इसके लिए जरूरी है की आप संसाधनों से संपन्न इस धरती पर गरीबी-भुखमरी-बेरोजगारी-गैराबराबरी के अन्तःसंबंधों और साम्राज्यवादी भूमंडलीय पूंजी का राजनैतिक अर्थशास्त्र समझें. जब तक रोग का मूल न मालूम हो तो इलाज़ कैसे करेंगे. अगर आप गरीबी-बेरोजगारी-भुखमरी-गैर बराबरी के कारणों को नहें समझेंगे तो गलत इलाज़ से रोग बढाते जायेंगे. देशों में दुर्दशा का कारण भूमंडलीय लूट है और आप लुटेरे के एक सेनापति से लूट बंद करवाने की खुशफहमी पालते हैं. आपके नसीहत, "अगर आप मोदी, कांग्रेस या अन्य पार्टी पर उंगली उठा रहे हैं तो राजनीति में आयें, हम आप के साथ हैं", सर आँखों पर. लेकिन आपके विचारों या आपको "यंग जनरेसन" का प्रतिनिधि मान लेना उतनी ही भयंकर भूल होगी जितनी आप का मोदीजी को आराध्य मान लेना. मित्र! यह भी आपकी नासमझी  मैं राजनीती में नहीं हूँ. मित्र मैं तो पिछले ४ दशक से अधिक समय से राजनीति में हूँ संही शुरुआत के साथ. हाँ सत्ता और लूट खसोट की नहीं दुनिया बदलने की राजनीति.  इसी लिए आप जैसे युवकों के साथ सर खपाता हूँ कि कुछ को पूर्वाग्रहों-दुराग्रहों मुक्ति दिला सकूं और विवेकशील इंसान बनाने में मदद कर सकूं; जिससे क्रांतिकारी संभावनाएं हकीकत बन सकें, जिससे वे सुन्दर सपने देखें. सस्नेह.  .


जेल जाते रहे हैं सुकरात

जेल जाते रहे हैं सुकरात 
इरोम शर्मीला की भी वही जात 
कटते रहे हैं एकलव्यों के अंगूठे 
होते रहे हैं सम्मानित द्रोणाचार्य 
होता आया है यही तबसे 
जब से बंट कर छोटे-बड़े में सभ्य हुआ समाज 
उगने लगे धरती पर राजा और ताज 
करने लगे बड़े छोटों पर शासन 
निहितार्थ बन गए कानूनी अनुशासन 
होता वही है इन्साफ का चरित्र 
बनाता है शासन जैसा उसका चित्र 
जैसा होता है राजा वैसा ही उसका काजी 
गैलेलियो को दे देता है ज़िन्दगी से आज़ादी 
वह भी काजी ही था बैठा इन्साफ के मंच पर 
भेजा था जिसने भगत सिंह को फांसी के तख्ते पर 
जब तक है जारी लूट पर टिका निज़ाम-ए-ज़र 
क़त्ल-ए-इन्साफ ही रहेगी काजियों की डगर 
मिलाती रहेगी अम्माओं-शाहों को जमानत 
और साईंबाबाओं-शर्मीलाओं को जेल की लानत 
उम्मीद है एक-न-एक दिन एकलव्य करेगा अंगूठा देने से इनकार 
होगी  तब जेल को ज़ालिम की दरकार
(इमि/१९.१०.२०१४)

Saturday, October 18, 2014

मोदी विमर्श ३६

सच कह रहे हो मोदी-भक्तों  संघी सोचता नहीं करता है अगर सोचता तो मुल्क में विध्वंशक हरकतों से फिरकापरस्ती का जहर न फैलाता.  क्योंकि शाखा में सोचना नहीं तोते की तरह रटना और भेंड की तरह अनुशरण सिखाया जता है. और सुनो बजरंगी भक्तों! मेरा कलम तुम्हारा या तुम्हारे मोदी भगवान का गुलाम नहें है. जितना करोगे कोशिस तोड़ने का कलम, उतनी बुलंद होगी आवाज़.

यह कुछ क्या होता है, स्पष्ट बताइये क्या अच्छा काम किया है मुल्क को गिरवी रखने के लिए प्रो-कारपोरेट नीतियों के अलावा. ६० दिन में कला धन वापस ला रहा था लेकिन जिनने उसे प्रधानमंत्री बनाया उनका नाम कैसे ले. वैसे तो ५ साल चलेगी नहीं यह सरकार. अपने ही भार से दब जायेगी, चल गए तो मुल्क बेहाल हो जाएगा. आलोचना तो बनकर में आत्महत्या करने वाले, गोलवलकर के आदर्श हिटलर जैसे नरपिशाच की भी करते है, उसने भी मोदी जी की तरह हजारों लोगों का क़त्ल-ए-आम कराया था.

मोदी प्रधान मंत्री हैं होना चाहिए या नहीं पर बहस अप्रासंगिक है. आरआर यसयस साम्प्रादायिक धर्मोन्माद पर आधारित एक फासिस्ट संगठन है. मैंने राजनीति के शुरुआत संघी पाठशाला से किया और विद्यार्थी परिषद् का नेता रहा हूँ. कितना सरकारी गैरसरकारी फंड भूचाल की विपदा में संघी यनजीओ में गए. इसलिए संघ के चरित्र के बारे में मुझे न बताएं नहीं तो अरुण जेटली या मुरली मनोहर जोशी जी से पूछ लें.मैं आप से भी वही सवाल पूछ यरह हूँ जो बाकी मोदी भक्तों से पूछता हूँ आप मोदी जी का नाफरत फैलाने  और लाफ्फाजी करने या अडानी-अम्बानी को गुजरात लुटाने के अलावा अपने आराध्य का एक वाक्य या वाकया उद्धृत करें जिससे वह आपको विश्व-उद्धारक लगता है?

फासिस्ट हस्मेशा उन्मादी जन समर्थन से ही सत्ता पाते हैं और आप पर और समय नशीं खर्च करना. बाय. जो बातें मैं कहता हूँ उसपर टिप्पणी करना ह्पो तो बोलेन वरना विदा लें. संघी केवल निजी आक्षेप की भाषा जनता है. मोड ६० दिन में कालाधन वापस ला रहा था अब कह रहां है की काले धन के नाम बताने से देश खतरे में पद जाएगा, यह थूक कर चाटना हुआ. कैसे नाम बताएँगे?

Narendra Kumar Singh Sengar हिटलर पर भी किसी अफ्दालत ने कोइ आरोप नहीं साबित किया. आप श्रम नीतियों के प्रस्ताव और साम्प्राज्य्वादी फालतू पूंजी को प[अनाह देने वाली नीतियाँ क्या करती हैं, जो जितने दंगे करवाता है मोदी उसको उतना ही पारिश्रमिक देते हैं. साबित नहीं हुआ तो इनके मुख्यमंत्रित्व में ह्जफ्य्तों कुहराम मचा रहा तो ये तो बहुत नाकारा नेता हुए. आप एक सद्गुण बता दें इससे मोदी जे आपके आराध्य हो गए? ईमानदारी से बताइये गुजरात सरकार इतने कत्ल-ए-आम, लूट और बलात्कार न प्रायोजित करती तो क्या मोदी जी चुनाव जीत पाते?