Thursday, October 16, 2014

अचानक याद आ गयी आपकी आज


अचानक याद आ गयी आपकी आज

याद कर रहा था अतीत की कोइ बात
(इमि/17.१०.२०१४)

फूटनोट २१ (राजेश विवेक से दिल्ली में पहली मुलाकात))

इलाहाबाद में १/२  चाय या ३/५ चाय की भाषा प्रचलित थी. १९७६ में डीआईआर से छूटा था और मीसा में वांछित. आपातकाल के आतंक से बचने के लिए "भूमिगत" अस्तित्व की संभावनाएं तलाशता दिल्ली आया और इलाहाबाद के एक सीनियर (डीपी त्रिपाठी) को तलाशते जेयनयूं पहुँच गया वे तो जेल में थे एक और सीनियर से मुलाक़ात हो गयी और मैं बिना दाखिले के ही जेयनयुआइट हो गया. खैर यह परिहार्य लम्बी भूमिका इसलिए हो गयी कि अक्सर जेयनयु बस से लंच के बाद मंडी हाउस आ जाते थे. साहित्य अकेडमी और सप्रू हाउस के पुस्तकालयों (गर-सदस्य भी पढ़ने की अनुमति पा जाते थे) और  इर्द-गिर्द(श्रीराम सेंटर/त्रिवेणी/बहावलपुर हाउस) के चायखानों में वक़्त बिता/खर्च कर साम की बस से वापस चला जाता था. कोइ नाटक चल रहा हो तो सुपर बाज़ार जाकर ६२० से डाउन कैम्पस और अरावली की पगादंदियों से वापस अप कैम्पस. एक दिन बहावलपुर हाउस के कोने के पार्क के फव्वारे की जगत पर ३ लोग (२ दाढ़ी वाले) और एक इन लोगों से जूनियर दिखने वाला लड़का सामने खडा था. मैं चाय बोलने वाला था तभी एक गगनचुम्बी अट्टहास  सुनायी दिया और कुछ ही दिन पहले पुराने किले में देखे "अंधायुग" में अश्वत्थामा की याद आ गयी. मुड़कर देखा तो एक चेहरा कुछ परिचित सा दिखा, जौनपुर के मेरे एक बहुत सीनियर सहपाठी, राजेश उपाध्याय सा -- मैं हाई स्कूल में था और वे बीए में. एक ही मनेजमेंट का होने के नाते इन्टर और दीगरे कॉलेज के कई कार्यक्रम संयुक्त होते थे और हास्टल भीसाझे थे). उस साल उन्हें "बेस्ट बाडी बिल्डर" की पुरस्कार मिला था.  मैंने हिम्मत जुटाकर"उपाध्याय जे नमस्कार" बोल दिया. उधर से कड़क हंसी के साथ आवाज आयी, "कस में जउनपुर के हो का भैया?" मैं पुलकित हुआ कि मुझे इन्होने पहचान लिया और चहक कर बोला , "पहचान लिया आपने"? वे बोले, "अरे नहीं! इहाँ हम्में राजेश उपाद्याय के नाम से कोई नहीं जानत, यहाँ मैं राजेश विवेक हूँ". चाय वाले को आवाज दिया, "अरे भाई ३५ चाय भेजो, हमारे शहर क लड़का मिल गया है". मैं सकपकाया, ३५ चाय? और पूछ ही दिया, "३५?". अब हंसने की बारी  बिना दधी वाले की थी. तब पता चला ३/५ यहाँ ३५ थी. इसी को कहते हैं बतूडी. अंतिम २ वाक्य कहने के लिए बहुत वाक्यों की भूमिका और अब फूटनोट भी देना ही पड़ेगा. मैंने जब अश्वत्थामा के हँसे का ज़िक्र दूसरे दा  जब मैंने अश्वत्थामा की हंसी का जीकेर किया तो हंसने की बारी दूसरे दाढ़ी वाले की थी जनका परिचय नसीरुद्दीन और बिना दाढ़ी वाले का ओम शिवपुरी(दिवंगत) के रूप में कराया.

जनवाद

इलाहाबाद विवि के एक ग्रुप में मेरी एक कविता पर जिसमें जनवाद का ज़िक्र नहीं था, एक सज्जन ने कमेन्ट किया कि  जनवाद एक फैसन है. उस पर मेरा कमेन्ट:

जी हाँ, एक इन्किलाबी फैसन है जनवाद 
यथास्थिति को खारिज करने का साहस है जनवाद 
गरीब-गुरबा का ज़ुल्म को जवाब है जनवाद 
इन्साफ की दुनिया का ख्वाब है जनवाद 
हालात से लड़ने का जज्ब़ात है जनवाद 
जोर-ज़ुल्म को ललकारने का नाम है जनवाद 
दुनिया के मजदूरों का इन्किलाब है जनवाद 
(इमि/१६.१०.२०१४)

Tuesday, October 14, 2014

खुदा के दरबार में

कहते हैं  हवालात से फरार कुछ अपराधी पहुँच गए किसी खुदा के दरबार में 
दे पैगम्बरों से करीबी का हवाला ले आये फरिश्तों की सनद अपने बारे में 
देख मुल्क के मुश्किल हालात अच्छे दिन के लिए चुन लिया खुदा  ने उन्हें 
कुछ रह गए विधानसभा तक ही कुछ लोकसभा पहुँच गये
ईश्वर तो अन्तर्यामी है जान गया जनता की चाह 
अच्छे दिनों के लिए चाहिए  एक चमत्कारी शहंशाह 
था जो सबसे शातिर फ़रिश्ता बना दिया उसे ही बादशाह 
आस्थावान देश के लोग मानते रहे फ़रिश्तों के आदेश 
 भूमंडलीय साम्राज्यवाद के रसातल में समाता रहा देश
हो गया मगर जल्दी ही फरिश्तों का पर्दाफ़ाश   
उठ गया लोगों का खुदा पर से विशवास 
यह जानकार  लोग रह गए हक्का बक्का 
समझते थे जिसे खुदा निकला चोर-उचक्का 
धीरे धीरे लोगों को समझ आ जायेगी ये बात 
धर्म कर्म की बातें हैं शातिर दिमागों की करामात 
(इमि/१४.१०.२०१४)

Monday, October 13, 2014

International Proletariat 49

Columbus was a criminal plunderer with miserable sense of geography who reached America thinking that it was India and he discovered a place that was already discovered and developed into classic civilizations before that enemy of humanity reached there with popes and guns. European intruders have been biggest historic criminals in modern days.


The ideology of race was invented to justify the slave labor in the USA, done earlier by European indentured labor. They were able to decimate heroic communities with superior arms and deception. John Locke, the classical liberal philosopher, the apologist of the early capitalism, tells that property is created by labor to conceal the fact that laboring people are the property less people and the propertied ones are the parasites who never participate in any productive labor. 

खुदा के बन्दे

खुदा के बन्दों को उसी के और बन्दों से खतरा
समझ से परे है यह खुदाई ओ बंदगी का लफडा
उसी के आदेश से बुश ने किया इराक पर हमला
खुदा के विरासत की खिदमत में सद्दाम हुसैन मरा
हिन्दुस्तान में खुदा ने मुश्किल वक़्त में मोदी को चुना
उसी के घर के लिए ढहा दी गयी थी बाबरी मस्जिद
था  जो शायद खुदा की ही इबादतगाह समुचित
खुदा के घर के नाम पर खुदा का घर उजाड़ा
उसी के नाम पर मुल्क का माहौल बिगाड़ा
बंटा मुल्क खुदा के नाम पर मरे लाखों बेकसूर
कश्मीर का मुद्दा बना हुआ है इतिहास का नासूर
उठता है जब भी सरकारों की वैधता पर सवाल
सुनाई पड़ता है दोनों देशों में सरहद पर बवाल
होते हैं जहाँ भी संसदीय जनतंत्र के चुनाव
फैलता है उसके नाम पर मजहबी तनाव
मालुम नहीं हमें खुदा एक है  या हैं बहुत से
करते हैं हुड़दंग सभी झंडाबरदार उसके
ईश्वर की है महिमा अनंत और अपरम्पार
ठेंगे पर रखते वे मनुष्यों का संसार
हे प्रभु! धन्य है आपका सर्वव्यापी प्रभुता भाव
इतिहास को दिए हैं आपने कितने ही गहरे घाव
(इमि/१४.१०.२०१४)

रनवीर सेना के कायर रणबांकुरो

सुनो रनवीर सेना के कायर रणबांकुरो
कुत्तों की तरह झुण्ड में शेर बने गीदड़ों
जन्म की अस्मिता से चिपके चमगादडों
जाति के जाल में फंसे बामन-ठाकुरों
किया था  कल जिन औरतों का बलात्कार
उठा लिया है उनने आज हाथ में हथियार
हंसिया से काट देंगी बन्दूक थामे हाथ
होगा हिरावल दस्ता जब इनके साथ
खोजेगी वे बेलछी के हैवानों को
मिर्चपुर-बथानीटोला के शैतानों को
सुनो इंसानियत के दुश्मनों, लक्ष्मण-दुर्योधनों!
लड़कियों ने कॉफ़ी बनाना छोड़ दिया है
कलम को औजार ही नहीं हथियार बना लिया है
उट्ठेगा फिर से मुसहरी का किसान
मिटा देगा सामन्ती नाम-ओ-निशान
निकलेगा सड़कों पर छात्र-नवजवान
रख देगा जिस दिन मजदूर औज़ार
ठप हो जाएगा सरमाये का कारोबार
जनवाद की हरकारा बनेगी तब ग़ज़ल
राजकवियों की  ख़त्म हो जायेगी फसल
गूंजेगे चहुँ ओर जंग-ए-आज़ादी के नारे
चमकेंगे भूमंडलीय क्षितिज में लाल सितारे
सुनो सरमाये के चाटुकारों पूंजी के गीतकारों
समझेगा जब दुनिया का मेहनतकश यह बात
मुल्कों की सरहदें हैं हुक्मरानों की खुराफात
तोड़ देगा वह देश-काल की  सारी सरहदें
पार कर जाएगा धर्म-जाति-राष्ट्रवाद की हदें
सुनो गाजापट्टी के नरभक्षियों, नस्लवाद के उद्धारकों
दुनिया भर के बुशों-ब्लेयरों-मोदियों-शरीफों ध्यान से सुनो
तान देगा तब बन्दूक वह अपने ही हुक्मरानों पर
काबिज होगा भूमंडलीय पूंजी के सभी ठिकानों पर
सुनो अवतार-पैगम्बरों के नुमाइंदों मजहब के ठेकेदारों
अरस्तुओं-मनुओं-एडम स्मिथों गैरबराबरी के विचारकों
नहीं है कुदरत की विरासत गैरबराबरी
गढ़ती है इसे जतन से  विद्वानों की बिरादरी
जान जाएगा जब मजदूर-किसान यह बात
छात्र-नवजवान होगा उसके साथ
जला दिए जायेंगे वे सारे दर्शन और ऋचाएं
खींचती हैं जो छोटे-बड़े की दारुण रेखाएं
लिखी जायेंगी तब नई संहिताएँ
स्वतंत्रता-समानता के भाव जो दर्शायें
(अधूरी)
(इमि/१३.१०.२०१४)