Sunday, May 24, 2015

दस्तक

जब भी चाहो आ सकते हो ज़िंदगी में
जब चाहो जा सकते हो ज़िंदगी से
अपन को तो बस दरकार है
आने की एक हल्की दस्तक की
और जाने की अलविदा की एक मुसकराहट 
हल्की सी.
(ईमिः24.05.2015)

वह सुबह कभी तो आयेगी



कब से तो हम गा रहे हैं
वह सुबह कभी तो आयेगी
खुशियों की बयारें लायेगी
धरती आज़ादी के नग़्में गायेगी 
पर रात भयानक होती जायेगी
वह देरी जितना लगायेगी
है उस सुबह का बेसब्र इंतजार
अपना इतिहास लिखेगा जब खुद ख़ाकसार
होंगे नहीं शेरों के जब तक खुद के इतिहासकार
इतिहास करता रहेगा शिकारी की महिमा का प्रचार
और मांगता रहेगा हलवाहा वेद पढ़ने का अधिकार
आयेगी ही वह सुबह जब रौशन होगा सारा संसार
करेगा हलवाहा तब वैकल्पिक वेद रचने का विचार
इतिहास करता है सबसे एक सलूक एकसमान
खात्मा निश्चित है सबका है जो भी विद्यमान
नहीं रहेगा सदा कायम ये ज़ुल्म का निज़ाम 
होगा ही इसका भी जल्द ही काम तमाम
(ईमिः24.05.2015)

इतिहास से वंचित कर दो

इतिहास से वंचित कर दो

वह इतिहास पढ़ता है
पढ़ने तक गनीमत थी
वह सीखता भी है इतिहास से
जान सकता है
महान सम्राटों के
खून से सने गौरवशाली हाथों की हक़ीकत
उनको इतिहास से वंचित कर दो

उन्हें पढ़ाओ वेदों की महानता
कर्मकांडों की महिमा
तथा विधर्मियों के हाथों शहीद
पूर्वजों की गरिमा
पढ़ेगा का यदि वह राजनैतिक इतिहास
कर सकता है अतीत को
वर्तमान से जोड़ने का ही नहीं
भविष्य को मोड़ने का भी प्रयास
उसे इतिहास से वंचित कर दो

खतरनाक है बच्चों को पढ़ाना इतिहास
वह जान जायेगा इतिहास का सार
कि इतिहास की गाड़ी में बैक गीयर नहीं होता
मानेगा ही ऋग्वेद की ऐतिहासिक महत्ता
श्रद्धा से नमन तो करेगा
अपने अतिप्राचीन पूर्वजों को
उनके समतावादी सौंदयबोध
तथा सोमरस के सुरूर में
भौतिकवादी काव्यबोध के लिये
लेकिन समझ सकता है
वैदिक गणित-विज्ञान के अभियान की असलियत
भांप सकता है भविष्य से साज़िश की नीयत
उसे इतिहास से वंचित कर दो

कितना प्रतिगामी बनाना है बच्चों को इतिहास पढ़ाना
उन्हें पीछे नहीं आगे ले जाना है
विकास का इतिहास नहीं भूगोल पढ़ाना है
उसे चारवाकी सवालबाज नहीं
क़ॉरपोरेटी विकासबाज बनाना है
पढ़ेगा ग़र इतिहास
जान जायेगा सत्ता की साज़िशों की फेहरिस्त
और यह भी कि सब कुछ जायज है जंग-ए-तख्त में
मलुम हो जायेगी उसे अजातशत्रुओं की बातें
कि सत्ता के लिये बाप को भी बख़्शा नहीं जाता
भाइयों की लाशों पर
हुकूमत के किले बनाने वाले अशोकों-औरंगजेबों को
और मुमकिन है
वे इतिहास की वर्तमान व्याख्या शुरू कर दें
यह बहुत खतरनाक है
उसे इतिहास से वंचित कर दो

कितना खतरनाक है बच्चों को इतिहास पढ़ाना
वे जान जायेंगे
कि किस तरह करके वंचित बहुजन को
शस्त्र तथा शास्त्र के अधिकार से
ब्राह्मणवाद ने रचा जहालत का जाल
किया पेश सामाजिक जड़ता की मिशाल
फेल कर सकते हैं वे
अतीत के स्वर्णयुग की स्वर्णिम चाल
यह और भी खतरनाक है
उसे इतिहास से वंचित कर दो

अगर इतिहास पढ़ेंगे बच्चे
तो वे यह भी पढ़ेगे
कि सोने की चिढ़िया कहा जाता था भारत
इतिहास की अठारहवी शदी तक
और यह भी कि मुगलकाल में ही बना वह
अंतरराष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख किरदार
कैसे चलेगा हजार साल की गुलामी प्रचार
यह उससे भी खतरनाक है
उसे इतिहास से वंचित कर दो

इतिहास पढ़ना इस लिहाज से भी खतरनाक है
वह यह भी जान जायेगा
कि एक ईस्टइंडिया कंपना आई थी हिंदुस्तान
मांगने व्यापार की इज़ाजत मुगल सम्राट से
मिलते ही इज़जात शुरू किया कंपनी ने तिजारती लूट
काबिज हो गयी मुल्क पर मिलते ही छूट
200 साल तक बना रहा मुल्क गुलाम
पढ़ेगा अगर वह इतिहास
लगायेगा सवालिया निशान
मेक इन इंडिया के लिये
सैकड़ों कंपनियों को दिये बुलावे पर
यह सबसे खतरनाक होगा
उसे इतिहास से वंचित कर दो.
(ईमि/24.05.2015)









Saturday, May 23, 2015

मार्क्सवाद 6

युग चेतना का उत्तम उदाहरण --  कि यही सर्वोचित व्यवस्था है हर कोई को योग्यता-श्रम के अनुसार पुरस्कृत दंडित होता है. क्या घिसी-पिटी उपमा है. परीक्षा के अकों का समान वितरण. समानता और न्याय के विचारों के विरुद्ध कामचोरी का यह कुतर्क अादिकाल से ही चला आ रहा है, चौथी सदी पूर्व अरस्तू सामूहिक संपत्ति के सिद्धांतों को नकारने के लिये वे सारे मुहावरे-किंवदंतियों का सहारा लिया. कौन नहीं काम करना चाहेगा. प्रैक्सिस मार्क्सवाद की प्रमुख अवधारणाओं में है. मार्क्सवाद श्रम को जीवन की आत्मा मानता है. मुष्य एलीनेटेड श्रम नहीं करना चाहता जिस पर किसी और का नियंत्रण हो. साम्यवाद में एलीनेसन न होगा. सब की साझी समझ यह होगी कि निजी हित सामूहिकता में ही सर्वाधिक सुरक्षित हैं.

International Proletariat 53

Dipak Kumar Bhattacharya In absolute agreement with all the points with addition that Violence in the course of ongoing class war might become unavoidable as countervailing force to ruling class violence. The last point, "War is a murderous machine programmed by profiteers to rob and steal resources." is a historically universal. In points 9 & 10,"9. Force or power is born out of knowledge, based on materialist conception of history and an independent united organization of the conscious working class.
10. When ‘WC, IN itself’ metamorphoses to ‘working class, FOR itself’ – it’s a mini revolution" I would like to add that if that transformation -- from class-in-itself to class-for-itself takes place, not the mini but would be the full revolution. The link between the two -- the class consciousness -- is regrettably, in my estimate, is at much low level with respect to the stage of development and recurring economic crises. War patriotism has always been the refuge of scoundrels. Long way to radicalization of social consciousness. Once that happens, as Brecht beautifully wrote during those dark days that General' tank needs a human to drive and that is dangerous. The day the driver of the tank becomes dangerous for the general, will mark the beginning of working class revolution leading to human emancipation.

Friday, May 22, 2015

फुनोट 34

बुर्के की स्वेच्छा की बात गुलामी के अधिकार जैसा लगता है. गुलामी अधिकार नहीं हो सकती. रूसो ने लगभग 250 साल लिखा, "No one shall be allowed to disobey the general will, in other words, everyone shall be forced to be free". 2 वाक्यों मे कमेंट लिखने की सोचा लेकिन बड़ा होने का खतरा लग रहा है. ग्राम्सी का वर्चस्व का सिद्धांत पढ़ना चाहिये इन लोगों को. को समान रूप से प्रभावित करती है. बाप रे, वक्त कितना तेज भागता है. 25 साल पुरानी बात हो गयी. महिलाओं की स्थिति तथा कानून पर सेमिनार था. नारी सशक्तीकरण का प्रोजेक्ट में सक्रिय 2 नामी नारीवादियों ने समुदाय में काम करने के अनुभव के हवाले से इस स्वेच्छा की हिमायत कर कहीं थी. मैंने फौरी प्रतिक्रिया में कह दिया था कि आइये तब हम उनके गुलामी के अधिकार के लिये लड़ें. मेरी इस बात से कई लोग नाराज हो गये थे. सांस्कृतिक भवन की बुनियाद गहरी है, भवन में दरारें पड़ रही हैं, इन दरारों को चौड़ा करते हुये अौर दरारें पैदा करनी हैं. पैदा होते ही लड़कियां स्वेच्छा से बेड़ियों को आभूषण मान लेती हैं. सत्ता के सारे विचारधारात्मक-सांस्कृतिक औजारों के सब प्रतिरोधों के बावजूद, आज़ादी शब्द के जादू के असर से वे कब तक बचेंगीं. पादेब को आभूषण मानने से इंकार करने वाली लड़कियों की तादाद बढ़ रही है. कॉलेज तो आने दो, बुर्का खुद-ब-खुद गायब हो जायेगा. जर्जर हो रहा हजारों साल पुराना मर्यदवाद का यह सांस्कृतिक वन ध्वस्त होने की कगार पर है, लगातार चोट करते रहो. सारे ही धर्म मर्दवादी हैं.मैंने तो शादी के वक्त पत्नी की शकल ही नहीं देखा था, दही-गुड़ भी घूंघट को ही खिलाया था. शादी के तीसरे साल में गौना आने पर लालटेन की रौशनी में पहली बार उनका दीदार किया. ये अब क्रमशः43 तथा 40 साल पुरानी बाते हुईं. तब से बात बहुत आगे बढ़ चुकी है. नारीवादी प्रज्ञा तथा दावेदारी का रथ लंबी दूरी तय कर चुका है, मुक्ति की मंजिल अभी दूर है, पड़ाव-दर-पड़ाव बढ़ते रहना है. आपकी (नीलिमादि की) और उससे छोटी लड़कियों को कहता हूं कि बेटी तुम लोग भाग्यशाली हो कि 1-2 पीढ़ी बाद पैदा हुई.लेकिन तुम्हारे अधिकार-अाज़ादी खैरात में नहीं मिली है. पिछली पीढ़ियों के निरंतर संघर्ष का नतीजा है. पैदा होते ही पिलाई जाने वाली घुट्टियों का दूरगामी असर रहता है.

The triumphant soldier

The triumphant soldier

Its not so long ago when I met this triumphant soldier
and now meeting him again after 40 years
but memories are still fresh
yet 40 years is not so a small span
meeting a war hero from the own place
whose name was heard on the All India radio
for his heroic acts
The victorious soldier
who by his strategy and war skill
had ruthlessly slaughtered hundreds of enemies
whom he had no enmity with
Even today he is holding the same medal on his chest
but does not exactly remember now
whether it is PARAM, MAHA or just VEER Chakra 
(medal of Supreme hero, great hero or just the hero)
He was not unhappy with life
just little worried
worried about the running around
for the widow pension of his daughter-in-law
the wife of his martyred son
who became a martyr without fighting a war
but fighting the snow storms at the NEFA's Himalayan heights
the widow of that son
who joined the army on father's foot step
that is what most parents want
he feels now that children must not be shown just the traveled paths
but must be encourage to invent the new one
The widow of his that son
whose children are proud of his martyrdom
but the cries of the stomach overshadow the pride
they seek just one blessing from all the Gods
-- the clearance of their mother's widow pension
But the triumphant soldier manages the family with his pension
Passing the time too is not a problem for him
he keeps remembering the faces of the victims of his war heroism
the enemies whom he killed with impunity
he remembers the faces of unknown enemies
whom he had nothing against
But the boss had told that they are the nation's enemies
And the enemy has no human rights
In the same way as the soldier has no right of non-compliance
To define and identify the enemy is not the prerogative of the soldier
But the task of all knowing all mighty high command
the product of its intense knowledge of enemy-ethics
But this time when he began to talk about the triumph
The lines of pride had become invisible
or were covered and concealed under the wrinkles of the guilt conscience
Even the slain enemies were looking humans
Spoke with an air of wisdom
That though it was no use saying now
that he should not have killed the enemies
The enemies who he had no enmity with
But he would certainly tell this to the children of his martyred son
And also tell them that soldier never wins
As long as the enemy is identified by the rulers
He shall triumph only when he identifies his own enemy.
[Ish Mishra/22.05.2015]