Thursday, April 14, 2022

लल्ला पुराण 321 (रंगभेद)

 'नीबू बेचते-बेचते जामुन ने संतरा उड़ा लिया' कैप्सन के साथ गोरी लड़की और कोले लड़के की शादी की तस्वीर डाल कर उसका उपहास-परिहास करना किस मानसिकता का द्योतक है? और उस पर सरकारी का कमाल जैसे कमेंट? यदि लड़का भी गोरा होता तब भी आप लोगों के यही विचार होते? और यदि लड़का गोरा होता और लड़की काली तब? इसी रंगभेदवादी कुत्सित सोच को विचारधारा बनाकर यूरोपीय शासक वर्गों ने अफ्रीकी मूल के लोगों को गुलाम बनाया, भारत जैसे एशियाई देशों को गुलाम बनाकर लूटा। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी शासन और सोच के विरुद्ध नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में लंबा आंदोलन चला। 1970-80 के दशक की अविजेय क्रिकेट टीम के लगभग सभी नायक काले ही थे। अफ्रीकी मूल के विवियन रिचर्ड की पत्नी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा नीना गुप्ता हैं। स्त्री को संतरा या सेब जैसा माल समझने की मर्दवादी वीभत्सता तो सभी समाजों में है। इस तरह की रंभेदी सोच को बढ़ावा देने की बजाय खत्म करने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment