एक पोस्ट पर कमेंटः
हर जगह की ही तरह भारत में भी कारीगर समुदाय आर्थिक रूप से सामंती जकड़ से मुक्त हो गया था और मार्क्स ने कहा ही है कि अर्थ ही मूल है, तो उसे सामाजिक मुक्ति की सूझी और यूरोप में कारीगरों ने व्यापारियों के साथ मिलकर अपने गिल्ड बनाए और सड़क के चौराहों और बंदरगाहों के इर्द गिर्द कस्बे बसाना शुरू किया, कालांतर में तिजारती पूंजीवाद के विकास में जिसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। भारत में कारीगर जातियां शूद्र कोटि में थीं तो सामाजिक स्वतंत्रता के लिए उन्होंने यह सोच कर कि इस्लाम में भगवान के सामने सब समान हैं, धर्मांतरण कर मुसलमान बन गए, लेकिन वहां भी भगवान के सामने सब समान हैं, आपस में नहीं। जाति है कि जाती ही नहीं वे वहां भी जाति लेकर गए।

No comments:
Post a Comment