Thursday, March 12, 2026

बेतरतीब 185 (जनेऊ)

 एक पोस्ट पर कमेंटः


जो भी साहित्यिक, ऐतिहासिक, कंवदंतीय साक्ष्य उपलब्ध हैं उनसे कहीं यह नहीं लगता कि कबीर की मृत्यु सिकंदर लोदी के आदेश से हाथी के कुचलने से हुई, यह तो निश्चित है कि कबीर ईश्वर-अल्लाह समेत सभी सत्ताओं को चुनौती देेते रहते थे। बाकी साधु-संतों द्वारा सत्ताओं को चुनौती देने या उनसे असहज सवाल करने की पौराणिक मिसालें ऐतिहासिक नहीं हैं, पुराण किसी विशिष्ट नैतिक मूल्यों को महिमामंडित और स्थापित करने के लिए गढ़े जाते हैं। यह जरूर लगता है कि प्रचीन काल के शासक आज की तुलना में ज्यादा सहिष्णु लगते हैं वरना वेद रचयिताओं की भर्त्सना करके चारवाक जैसे दार्शनिक जिंदा रहे थे। पहले के धार्मिक लोग भी आज से असहिष्णु नहीं थे। मेरे दादा जी पचांग के कट्टर अनुयायी और अबाध, अगाध आस्तिक थे। घर में ठाकुर का भोग लगने के पहले रसोई से किसी को भोजन नहीं मिल सकता था। हमारी दादी (अइया) ने छोटे बच्चों के लिए रसोई के बरामदे के एक कोने में छोटा सा चूल्हा बना रखा था। चुटिया (चुर्की) से मेरे छुटकारा पाने का किसी ने संज्ञान ही नहीं लिया और जनेऊ से मुक्ति पाने पर शुरू मेरे बाबा मंत्र पढ़कर जनेऊ पहना देते थे घर से वापस जाते समय गांव के बाहर निकते ही मैं फिर निकाल देता। जब उन्हें लगा कि उनके प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं तो मेरे तर्कों का सम्मान करते हुए प्रयास बंद कर दिए । वैसे उन्हें मेरी नास्तिकता या जनेऊ न पहनना उन्हें पसंद नहीं था लेकिन उसके लिए मुझे न तो कभीन दंडित किया गया न ही अपमानित, वैसे कुछ घटनाओं के चलते उन्होंने पहले ही मेरा नाम पागल रख दिया था, लेकिन मुझे प्यार करना नहीं छोड़ा।

No comments:

Post a Comment