Friday, May 31, 2013

JNU 10

First election after emergency was held in April 1977 and again in October 1977 with the main protogonists remaining the same. I participated in the first election as a non-n student and as a student in October. Sitaram was chosen for 2nd time by SFI as SFI candidate on the consideration of his turncated first term. Then happened the famous Vedi-Durrani episode  followed by the historic GBM in club building and voting by count of hands in the canteen with dividing line of tables, almost in the next morning. DPT, then announced the resignation of the union on  'moral grounds' as the Union resolution was defeated. Sitaram was again SFI candidate. I think it it under this union, the new JNUSU constitution was widely debated and adopted.

 The foremost ammendmentment in the JNUSU Constitution was change in the composition of union. earlier only the President was elected by all the students and was Presdident in the Council elected by various schools. Secreatary was elected from among the Councillors. The new Constituition envisioned the Union as it is. The JNUSU does not take cognisance of action bu authorities against students and even a rusticated student not only remains the member of JNUSU but can conest the election also.

Wednesday, May 29, 2013

साहित्यिक ६

क्या यार कामू और काफ्का की याद दिलाकर तुमने इलाहाबाद में  किशोरावस्था (यह अलग बात है कि मैं अपने को वयस्क मानता था) की नास्टेल्जिया में ढकेल दिया जब पहली बार इन दोनों को पढ़ा. मैं कामू को अतिरंजना का मानक मानता हूँ, ऐसी अतिरंजना जो भोगा हुआ लगे. जब भी कभी किसी सरकारी दफ्तर किसी काम के लिए जाता "ट्रायल" के दृश्य आँखों के सामने नाचने लगते. बनारस में एक अद्भुत भिखारी से एक बार मुलाक़ात हुई. मैं १४--१६ साल का रहा होऊंगा. जौनपुर में पढता था और अक्सर बिना टिकट बनारस घूमने चला जाया करता था. (भूमिका लम्बी हो रही है, इस लिए अब सीधे कहानी पर). हाई स्कूल में १० या १२ रूपये प्रति माह की छात्र वृति मिलती थी. ६ महीने की इकट्ठे. मैं दशास्वमेध घात पर एक नाव वाले से अकेले घुमाने का मोल-भाव कर रहा था. तभी दुग्ध धवल खादी की बनयान और लूंगी ममें एक आदमी मेरे पास आया. मुझे गौर से देखा और बोला, "हे बाबू! एक रूपया (उस समय एक पैसा भीख मांगते थे सब) भीख दे दे". मैंने गौर से उस आदमी को देखा उन्नत ललाट, व्यवस्थित बाल, हृष्ट पुष्ट काया. मैं दर गया. ठगों की कहानियां याद आने लगी. मैं डरते डरते पूछा "आप भीख देने वाले पर छोड़ दीजिये वह कितना..." बात बीच में काट कर बोले मैं दिन भर भीख ही माँगता रहूँगा. नहीं है तो बोल. मैं एक रूपया देते देते पूछ लिया, "क्या करेंगे एक रूपये से?". "पूड़ी-कचौड़ी खाऊंगा". (उन दिनों 1 रूपये में भर-पेट पूड़ी-कचौड़ी मिलती थी.) नाव वाले ने बताया कि यह सुबह-शाम दो बार 1 रूपये की भीख माँगता है. मैंने पूछा रात कहाँ बिताते हैं, तो बोले 1 रूपये में सारा-इतिहास भूगोल जान लोगे. ३३-३४ साल पहले मिला वह व्यक्ति आज भी मेरे लिए पहेली बना हुआ है.
(६ मई)

Sunday, May 26, 2013

लल्लापुराण ८५

चंचल भाई, हिंसा अपने आप में एक समस्या है यह किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती. लेकिन सरकारी हिंसा को कैसी रोका जाए? जब सलवाजुडूम के लोग बलात्कार कर रहे थे, आदिवासियों के गाँव जला रहे थे, हत्याए कर रहे थे तब आपकी आँखों में दो बूँद आंसू आये? क्या हो रहा है जनतांत्रिक आंदोलनों का? जगात्सिंघ्पुर के किसानों ने तो हथियार नहीं उठाया पास्को के लिए जनता के पैसे की बारूद उन पर बरसाई जा रही है, सभी आन्दोलन कारियों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है. कलिंगनगर के अहिंसक आन्दोलनकारी १६ शहादतें दे चुके हैं. क्यों नहीं आप पानी पार्टी की कार्पोरेटी सरकार से कहते कि  टाटा ही नहीं आदिवासी किस्सान भी इंसान हैं उन्हें भी जीने का हक है. एक अपराधी कांग्रेसी की मौत पर इतने आंसूं बहाने की बजाय कभी आपने यह सवाल उठाया कि आपकी पार्टी रणवीर सेना की तर्ज़ पर सरकारी सेना क्यों तैयार कर रही थी? मैं इस तरह की हिंसक गतिविधियों का विरोध इसलिए करता हूँ की बिना व्यापक जन समर्थन के क्रांतिकारी हिंसा भी प्रतिक्रान्तिकारी परिणाम देती है क्योंकि सरकारी दमन और क्रूर हो जाता है.

Friday, May 24, 2013

साहित्यिक ५

आवारगी, देश-काल की विशिष्ट ऐतिहासिक सन्दर्भ में,  इंसान की विवेक-सम्मत, स्वैच्छिक फितरत  है. यह दिल-ओ-दिमाग के लगभग संतुलित योग है जिसमें कभी कभी दिल दिमाग पर क्षणिक रूप से भारी पड़ सकता है. दीवानगी आवेश-जन्य मनोस्थिति है जिसमें इंसान दिमाग को दर किनार कर दिल से सोचने लगता है और दिल का काम सोचना तो है नहीं! दीवाना आवेश एवं आवेग के वसीभूत हो दयनीय दिखता है.  भविष्य से निर्भीक आवारा  मस्ती से ज़िंदगी जीता है. प्रामाणिक आवारगी का कोइ जीवनेतर उद्देश्य नहीं होता एक अच्छी आवारगी, यानि समझौतों से मुक्त एक अच्छी ज़िंदगी जीना अपने आप में सम्पूर्ण उद्देश्य है, शेष तार्किक परिणति के रूप में अनायाचित परिणामों की तरह साथ चलते हैं.  कई बार अनायाचित परिणाम काफी प्रासंगिक होते हैं.आवारागी बौद्धिक, सर्जनशीलता का परिचायक है, दीवानगी दिल की गुलामी का.

Wednesday, May 22, 2013

दीगर खुदाओं की अदावत


आइना ए-वक़्त गर काफिर को नमाजी बना  दे
ख़याल-ए-खुदा को हकीकत-ए-जहां का गाजी बना दे
होती नहीं ऐसे कुफ्र में सर्वशक्तिमान से बगावत
नतीजा होता है ये कुफ्र दीगर खुदाओं की अदावत
[ईमि/२३.०५.२०१३]

International Proletariat 35

 Buddha was not aprophet but a human being, an enlightened one, who was agonised with the miseries of the people and set out to salvage, by refuting the existing religious rituals and negating the notion of God. Tragically for the BC 7th-6th century philosopher, his followers have turned his teachings upside down by converting him into a God, Lord Buddha. Budhism to begin with was not a religion but a philosophy and a social movement. 

Tuesday, May 21, 2013

International proletariat 34

Not only education and intelligence are different but wisdom and intelligence are also different, wisdom is dialetical unity of reason and conscience. Intelligence knows good and bad but does not move you to do good (or bad), it is conscience which does that but does not know about good and bad. Ideally, education shoud be to form and cosolidate this unity. But the education being most important ideological apparatus controlled by the ruling classes of the time does the   opposite as this unity will make people wise enough to comprehend the antagonistic contradictions of the system and will unitedly fight out to end them, leading to mation otal transformation of the system. It is a means of making money irrespective of any ethcal or other contradictions. Educations equips us with skilss and information to keep the system going. If one wants knowledge, he/she has to make separate efforts. rebel streams emanate from the mainstream itself.