Sunday, November 18, 2018

मोदी विमर्श 104 (36गढ़ की आबादी)

मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की कुल आबादी के 11 गुना लोगों का जनधन खाता खुलवा दिया। यह अतिरंजित कल्पना संघ की अंतर्निहित प्रवृत्ति है। इलाहाबाद के एक सीनियर हैं, राजनैतिक बेरोजगारी में शांत्वना पुरस्कार के रूप में उन्हें उप्र भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दे दी गयी है, मोदी जी ने तो इस प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अडानी-अंबानी नी को दे रखा है। इवि के एक ग्रुप में सांप्रदायिकता की एक पोस्ट पर उन्होंने औरंगजेब द्वारा 40 मन जनेऊ जलाने के रहस्योद्घाटन के बाद उस समय सोवियत संघ की कुल आबादी के 23 गुना लोगों की हत्या करवा दिया। जब मैंने गूगल बाबा की मदद से उनके झूठ के बारे में बताया तो बोले चलो यह छोड़ो लेकिन रोजा लंक्ज़ंबर को तो घसीट-घसीट मारा था।

No comments:

Post a Comment