Those, who try to construe Marxism as religion type metanarrative have studied physics as metaphysics and try to secure examination marks with the blessings of the monkey God. Marx& Engels wrote in 1848 that a specter was haunting the Europe -- the Specter of communism. Now the area have shifted from Europe has become ubiquitous to encompass the entire glob into its ambit. In contemporary India the blind devotees often get fits with the apprehension of the fear of this specter.
Sunday, July 11, 2021
Saturday, July 10, 2021
लल्ला पुराण 395 ( स्त्रीवाद)
Markandey Pandey वैसे तो मैं चुंगी से अनिश्चितकालीन लंबे अवकाश पर हूं तथा मेरी अनुपस्थिति में यहां व्याप्त शांति देख अवकाश से जल्दी वापसी की कोई मंशा नहीं है। आपने टेग कर दिया तो सवाल न टालने की शिक्षकीय सोच से मजबूरन अवकाश से अवकाश लेना पड़ा।
1. पहली बात तो कुज्ञान का परिचय देते हुए, संदिग्ध मंसूबे से गाया जाने वाला धर्म की अफीम का रटा-रटाया भजन, 1842 में हेगेल के अधिकार के दर्शन की समीक्षा के मार्क्स के एक लेख के एक वाक्य के छोटे अंश का विभ्रंश रूप है। लेख न पढ़े तो पूरा वाक्य तो पढ़ लें, जिसे मैं कई बार शेयर कर चुका हूं। नीचे कमेंट बॉक्स में दुबारा अपने एक लेख का लिंक शेयर करता हूं। धर्म लोगों की अफीम होने के पहले पीड़ित की आह तथा निराश की आशा भी है। जिसका कोई नहीं, उसका खुदा है यारों। भारत ही नहीं दुनिया के लगभग सभी समाज पितृसत्तात्मक ही रहे हैं। 2. पितृसत्तात्मकता (मर्दवाद) धार्मिक नहीं सास्कृतिक विचारधारा जिसकी दैवीय पुष्टि के लिए धर्म का इस्तेमाल किया जाता रहा है। विचारधारा वर्चस्वशील और अधीनस्थ दोनों को प्रभावित करती है। लड़की को हम ही नहीं बेटी कह कर हम ही नहीं साबाशी देते हैं, वह भी उसे साबाशी के ही रूप में लेती है। लड़का बेटी के संबोधन का बुरा मान जाता है। गार्गी, मैत्रेयी, इंदिरा गांधी, फूलनदेवी स्त्रीमुक्ति समाज की नहीं, मर्दवादी समाज में शक्ति की दावेदारी कि अपवादस्वरूप चंद मिशालें हैं। शकुंतला और सीता स्त्रीवाद की नहीं मर्दवादी विचारधारा की पुष्टि के आदर्श हैं। शकुंतला की प्रमुख चिंता पति द्वारा अस्वीकृति की है तो सीता की एक मर्द द्वारा अपहरण से जनित अपवित्रता के कलंक को अग्निपरीक्षा से धोने की, जो तब भी नहीं धुलती और उसी बहाने गर्भवतीकर उनका राजा पति उन्हें देश निकाला दे देता है। पुरुष यदि स्त्री को भोग की वस्तु समझना बंद कर दे तो उसकी सुरक्षा की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। 3. जहां तक स्त्रियों के स्त्री विरोधी होने की बात है तो मैंने पहले ही कहा कि मर्दवाद जीववैज्ञानिक प्रवृत्ति नहीं बल्कि सांस्कृतिक विचारधारा है जिसके मूल्यों को पुरुष ही नहीं स्त्री भी अंतिम सत्य के रूप में आत्मसात कर लेती है। बेटे या दहेज का चाह पिता की ही नहीं, माता की भी होती है। पितृसत्तात्मक (मर्दवादी) होने के लिए पुरुष होना जरूरी नहीं है, उसी तरह जैसे स्त्रीवादी होने के लिए स्त्री होना जरूरी नहीं है। 1987 में मैंने सांप्रदायिक विचारधारा और स्त्री के सवाल पर एक शोध पत्र लिखा। ज्यादातर खत (ईमेल का जमाना नहीं था) Dear Ms Mishra से शुरू होते थे। जवाब में मैं लिखता, coincidently I am a man. 4. चरकला चलाने वाली भी स्त्रियां भी मजबूरन मर्दवादी हैं क्योंकि पुरुष की विकृत यौन-लिप्सा के चलते रोटी का दाम चुकाने के लिए देहव्यापार मर्दवादी बाजार का हिस्सा है। 5.फिर कभी इस पोस्ट की प्रतिक्रिया लंबे लेख में दूंगा, अभी यह कमेंट इस बात से खत्म करूंगा कि मैं अपनी बेटियों और छात्राओं को कहता था कि हमसे 1-2 पीढ़ी बाद पैदा होना उनका सौभाग्य है क्योंकि 1950 के दशक से शुरू स्त्री प्रज्ञा और दावेदारी के अभियान का रथ अभी तक काफी आगे निकल चुका है और स्त्रियां हर क्षेत्र में उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज कर रही हैं। नोट: धर्म की अफीम वाला उद्धरण नीचे के लिंक में देखें।Thursday, July 8, 2021
Marxism 42 (consciousness)
Someone
said, Marxist predictions have failed. On hat:
Marxism is not astrology and hence does not believe in
predictions. It is a dynamic science. Feudalism lasted for over 2000 years and
capitalism is still less than 400 years old. Such predictions about Marxism are
being trumpeted since Marx's early intellectual days. It gives fits to the
agents of capitalism, mainly under false consciousness of not being proletariat
but part of ruling classes, though surviving by doing alienated labor. Marx
terms term as lumpen proletariat. In the Latin American context Andre Günter
Frank terms the imperialist agents as lumpen bourgeois. Transition from
feudalism to capitalism was transition from one class society to another class
society. Transition from capitalism to communism is a would be transition from
a class society to a classless society -- a qualitatively different kind of
transition and the process shall be complex and longer. Capitalism being most
advanced class society has most powerful and most sophisticated instruments of
resistance and repression. The main role in this transition shall be that of
consciousness at two levels -- 1. disillusionment from the false consciousness
(of class/caste/religion) and 2. acquisition of class consciousness. Marx wrote
in his classic --'The Poverty of Philosophy' (1847)-- that workers by economic
circumstances are "class-in-itself" but they remain a lump of mass
until they organize themselves into "class-for-itself" on the basis
of common class interest. That they can do only by equipping themselves with
class consciousness. Therefore the link between the "class-in-itself"
and the "class-for-itself" is the "class-consciousness"
Proudhon, a Marx's contemporary anarchist philosopher wrote
'Philosophy of Poverty' to ridicule Marx's discovery of proletariat as the new
protagonist of history, in response to that Marx wrote 'Poverty of Philosophy',
a classic.
To every stage of social development corresponds a certain for
and level of social consciousness. I used to tell my daughters and female
students that they are lucky to be born couple of generations later. To verify
which they can compare their level of social consciousness with that of their
mothers and grand mothers. In 1982 I had to wage a fierce struggle with the
entire clan for my sister's right to higher studies. Today no parents would
publicly say that they differentiate between a son and a daughter. It is a
different matter that they could have 5 daughters to have a son. There still be
many "Pradhanpatis" but this species shall soon disappear.
Tuesday, July 6, 2021
लल्ला पुराण 394 (वर्ग चेतना)
आप मेरी बात सीरियसली न लेकर अपना ही नुक्सान करते हैं। एक विवेकशील इंसान की अपनी संभावनाओं को कुंद कर अंधभक्ति की तरफ अग्रसर होंगे। एक शिक्षक होने के नाते चेतानामेरा फर्ज है कि इंसान बनना सुखद अनुभव है। मार्क्सवादी आत्मालोचना के सिद्धांत में यकीन करता है इसलिए उसके अंधभक्त बनने की कोई संभावना नहीं बचती। वर्ग ( वर्ण या जाति) विभाजित समाज में कभी संस्कृति नहीं संस्कृतियां होती हैं, मसलन ब्राह्मण संस्कृति और बहुजन संस्कृति। आप मुझे सीरियसली नहीं लेते तो मैं भी आप पर समय नष्ट करना नहीं पसंद करूंगा। क्योंकि समय निवेश सोद्देश्य होता है, निरुद्देश्य समय खर्च करना, समय की बर्बादी है। नमस्कार।
Monday, July 5, 2021
बेतरतीब 108 (मिडिल स्कूल परीक्षा)
मेरे दादा जी पंचांग के विद्वान माने जाते थे. खुद को भी मानते थे. उनको अथाह विश्वास था कि पंचांग में शुभ-अशुभ, तिथि-मुहूर्त की सभी बातें अक्षरशः सत्य हैं. उनकी आस्था की पराकाष्ठा का अनुभव उस समय कैसा लगा था, सही सही नहीं बता सकता, लेकिन आज सोच कर बहुत अच्छा लगता है. मेरा जूनियर हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा का केंद्र हमारे गांव से लगभग 20-25 किमी दूर, दुर्वासा (आज़मगढ़) के पास खुरांसों नामक गांव के स्कूल में पड़ा था. उम्र 12 होने को थी. अगली सुबह 7 बजे से परीक्षा थी, रात 12 बजे प्रस्थान का शुभ मुहूर्त था. यात्रा पोस्टपोंड करने की गुंजाइश तो है. गांव के बाहर अगले गांव में किसी के यहां कोई कपड़ा या सामान प्रस्थान के रूप में रख दीजिए. प्रीपोन की गुंजाइश नहीं होती. दिन का मामला होता तो मेरे पिता जी साइकिल से पहुंचा देते. अंधेरी रात, चांद आधी रात के बाद निकला था. चल पड़े आजा-पोता -- पोता दुबला-पतला कृषकाय और दादा 6 फुटे बलिष्ठ -- नदी के बीहड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्ते की रोमांचक रात्रि-यात्रा पर. कुछ दूर पैदल और कुछ दूर दादा जी के कंधे पर.दादाजी साथ में लोटा-डोरी लेकर चलते थे, 3 कोस (6 मील) दूर माहुल बाजार के पास कुएं से पानी पीने के बाद फिर उतर पड़े बीहड़ों के रास्ते मंजिल तक, सुबह 6 बजे के आस-पास पहुंचे. इतना समय था कि नहा कर चाय पी सकूं. परीक्षाएं अच्छी हुईं. संयोग अंधविश्वासों को बल प्रदान करते हैं. उस समय फर्स्ट आना बड़ी बात मानी जाती थी. खैर, मॉफी चाहता हूं, फूटनोट कुछ लंबा हो गया, तो मूलकथा पर वापस आता हूं. हर समुदाय अपनी ऐतिहासिक जरूरतों के अनुसार, अपनी शब्दावली, मुहावरे, पर्व, धर्म और देवी-देवताओं की अवधारणाएं गढ़ता है. इसीलिए देश-काल के अनुरूप ये अवधारणाएं बदलती रही है. रिग्वैदिक देवी-देवताओं में ब्रह्मा-विष्णु-महेश की तिकड़ी के बैकुंठ के किसी देवी-देवता का जिक्र नहीं है. पहले भगवान गरीब और असहाय की मदद करता था अब जो खुद अपनी मदद करे उसकी. (जारी... )
06.07.2021
Saturday, July 3, 2021
शिक्षा और ज्ञान 323 (ज्ञान की भाषा)
बौद्ध शिक्षा प्रणाली के अतिरिक्त लगभग सभी ऐतिहासिक शिक्षा प्रणालियों में शिक्षा द्वारा दिए जाने वाले ज्ञान की भाषा हमेशा अभिजन (शासक वर्ग) की भाषा रही है। हमारे यहां पहले संस्कृत ज्ञान की भाषा थी, फिर फारसी हो गयी और फिर अंग्रेजी। शिक्षा की सार्वभौमिक सुलभता तथा जनांदोलनों के परिणाम स्वरूप धीरे-धीरे आमजन की भाषा (हिंदी) भी ज्ञान की भाषा के रूप में स्वीकृति हासिल कर रही है। 19वीं सदी तक अंग्रेजी उपनिवेशों में शासक वर्गों की भाषा थी और इंगलैंड में आमजन की। लंबे जनांदोलनों के फलस्वरूप अंग्रेजी को ज्ञान की भाषा का दर्जा मिला। ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विश्वविद्यालयों में अंग्रेजी को एक विषय एवं शिक्षा के माध्यम के रूप में क्रमशः 1892 और 1894 में स्वीकृति मिली। उसके पहले लैटिन में पढ़ाई होती थी। मैं अपने हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी किताबें पढ़ने को प्रोत्साहित करता था क्योंकि अच्छी किताबें अंग्रेजी में ही हैं, हिंदी में अच्छी किताबों के बुरे अनुवाद। हिंदी माध्यम के छात्रों की बढ़ती संख्या के चलते अब हिंदी में भी अच्छी किताबें लिखी जा रही हैं। आशा है शीघ्र ही बंगाल में बांगला की तरह हिंदी भाषी क्षेत्रों में हिंदी शिक्षा के ज्ञान की प्रमुख भाषा बन सकेगी।
Thursday, July 1, 2021
History in New India
Concept note
History in New India
DN Jha Memorial Meet
Ish
Mishra
India is passing
through a dark tunnel of history, particularly since the ascendance to power of
regressive political forces with ideological patronage of RSS seeking to pervert the history by inventing
greatness in some imagined past. Fascist forces seek to chauvinistic political
mobilization by depriving people of their authentic history and instead
indoctrinating them with distorted history. Ever since the BJP came to power,
one of its central concerns has been to rewrite history with concocted past
events. Prof. DN Jha had been one of the historians to take a clear stand
against and challenge the misrepresentation and distortion of history with
communal motives, as is evidenced in his rebuttal of misrepresentation of
historical events by the Indian Prime Minister, Narendra Modi in his election
speeches or joining forces with other historians to come out with historical
facts against the communal mobilization for the demolition of the Babri Masjid.
Prof. Jha has been the important pillar of the genre of modern historians,
consisting of DD Kosambi, KP Jaiswal, Rahul Sankrityayan, RS Sharma, Romila
Thapar and DN Jha, a new school of modern historiography of ancient Indian
history. He has been the integral part of the progressive historians, who
provided a scientific perspective to the writing of ancient Indian history. He
shall be badly missed in a situation, when the BJP government is moving ahead
with the full-fledged plan to distort the Indian history. Within a year of
coming to power it constituted a committee for rewriting the history with the
purpose of glorifying the Indian past. Prof. Jha had been prompt in the
rebuttal of false and motivated utterances about ancient Indian History by
Indian Prime Minister, Mr. Modi about Texila being in Bihar or Alaxander’s
adventures in Bihar. The textbook Ancient India by Prof. Jha is a
masterpiece, reading of which can equip even a lay person with a broad
understanding of our ancient past.
Peoples’ Mission takes pride in
being part of organizing a meet in his memory to discuss writing of history in New
India, inaugurated with the BJP’s coming to power in India, by his fellow
prominent historians – Prof. Irfan Habib; Prof. Sireen Moosvi, Prof. Harbans
Mukhia & Prof. Vishwa Mohan Jha.
Ish N. Mishra
For and on behalf
of
Peoples’ Mission
