उर्दू (और हिंदी) का विकास फारसी से नहीं, हिंदी की पूर्ववर्ती उत्तर भारतीय भाषाओं, विशेष रूप से ब्रज से बाजारू कामकाज की भाषा के रूप में हुआ, जिसकी लिपि फारसी थी। गौरतलब है कि काफी समय तक पंजाबी की लिपि भी फारसी थी। ब्रज (खड़ी बोली) के व्याकरण और वाक्य-संरचना (Grammer and syntax) के आधार पर दकनी (दक्षिणी) हिंदी के रूप में इसकी शुरुआत हुई जिसमें अरबी, फारसी, अवधी भोजपुरी, पंजाबी आदि भाषाओं के बातचीत में इस्तेमाल होने वाले प्रचलित शब्द जुड़ते गए, जैसा कि हर विकासशील भाषा के साथ होता है। दक्षिणी हिंदी कालांतर में हिंदुस्तानी बन गयी , जो फारसी लिपि में लिखने पर उर्दू और नागरी लिपि में लिखने पर हिंदी कहलाने लगी। 1919 के कांग्रेस अधिवेसन में गांधी जी ने उत्तर भारत में बोली जाने वाली तथा क्रमशः फारसी एवं नागरी में लिखी जानी वाली हिंदुस्तानी को अखिल भारतीय संपर्क भाषा के रूप अपनाने का प्रस्ताव पेश किया था। कांग्रेस में संस्कृतनिष्ठ भाषा के पैरोकारों ने हिंदुस्तानी को हिंदी-उर्दू में विभाजित कर हिंदी का समर्थन किया। इस तरह भाषा के सांप्रदायिककरण की प्रक्रिया शुरू हुई। 1948 में गांधी की हत्या हो गयी।1949 में संविधान सभा जब राष्ट्रीय संपर्क भाषा के मुद्दे पर मतदान हुआ तो हिंदुस्तानी और हिंदी के पक्ष में बराबर मत पड़े और अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के कास्टिंग वोट से हिंदी के पक्ष में फैसला हुआ।लेकिन जो हिंदी या उर्दू हम या पाकिस्तानी बोलते हैं, वह दरअसल हिंदुस्तानी ही है जो नागरी लिपि में हिंदी हो जाती है और फारसी लिपि में उर्दू।
Monday, March 31, 2025
Saturday, March 29, 2025
न्याय की मूर्ति
न्याय मूर्ति वर्मा को बदनाम करने की सजिश की गयी है, वैसे ये नोटों की गड्डियों से न्याय देवी की मूर्ति बनाने का उपक्रम कर रहे थे, लेकिन आग ने साजिश कर दी और नोटों पर अग्निशमन विभाग की नजर पड़ गयी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए स्थापित होने के पहले ही मूर्ति की सामग्री में आग लगा दी गयी। साजिश करता न्यायमूर्ति के आवास में घुसपैठ कर गया। यदि भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ सच्चाई होती तो सर्वोच्च न्यायालय एपआईआर दर्ज करने की अपील क्यों खारिज करता? अदालत की अवमानना का डर न होता तो साजिशकर्ता भारत के मुख्य न्यायाधीश की मलीभगत का भी इशारा कर देता। न्यायमूर्तियों के खिलाफ इस तरह की साजिशों को रोका न गया तो आमजन का न्यायलयों से विश्वास ही उठ जाएगा। वैसे लगता है इलाहाबाद के जजों को साजिशकर्ताओं ने चिन्हित कर लिया है। इसके पहले एक न्यायमूर्ति मिश्र जी कोबदनाम करने के लिए उनके फैसले को तोड़-मरोड़ कर बलात्कार समर्थक बना दिया।
Tuesday, March 25, 2025
मार्क्सवाद 349 (लोहिया)
लोहिया हमेशा दुविधा तथा नेहरू को लेकर सापेक्ष हीनग्रंथि के शिकार रहे। आज आरएसएस की गोद में खेलने वाले समाजवादी लोहिया की ही विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जब सीएसपी के परचम के तले कम्युनिस्ट और सोसलिस्ट संयुक्तमोर्चा के तहत मजदूर-किसान-छात्रों की लामबंदी कर रहे थे तब लोहिया, मीनू मसानी और अशोक मेहता के साथ टॉर्च-खुरपी लेकर कम्युनिस्ट कॉन्सपिरेसी खोद रहे थे। सांप्रदायिकता की समझ इतनी खोखली थी कि कांग्रेस के विरुद्ध आरएसएस के साथ संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय से समझौता किया और सांप्रदायिकता को सामाजिक स्वीकृति हासिल कराने में सहायक बने। 1960 के दशक में सांप्रदायिकता को सम्मान दिलाने में जो काम लोहिया ने किया था, 1970 के दशक में राजनैतिक अप्रासंगिकता का संकट झेल रहे जेपी ने आरएसएस को तथाकथित संपूर्ण क्रांति का सिरमौर बनाकर, उसे आगे बढ़ाया। इन दोनों लोगों की नीयत और ईमानदारी पर संदेह किए बिना कहा जा सकता है कि इनके सहयोग के बिना सांप्रदायिक फासीवाद इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकता था।
Friday, March 21, 2025
लल्ला पुराण 333 (औरंजेब)
किसी ने एक पोस्ट में लिखा कि भारत में औरंगजेब के बहुत 'मनई' हैं, मैंने कहा कि उसके पास 'मनई' की कमी कभी नहीं रही, सारे राजपूत और मराठे उसके दरबारी थे, उन्होने पूछा, तब औरंगजेब को महान मान लिया जाए? उस पर:
मैंने तो ऐसा नहीं कहा कि औरंगजेब महान था। . पूर्व आधुनिक (pre modern) इतिहास में जब राज्य की स्थापना और विस्तार में तलवार की भूमिका अहम होती थी तब अधिक रक्तपात करने वाले राजा को महान मान लिया गया है चाहे वह सिकंदर हो या अशोक; समुद्रगुप्त या नैपोलियन। मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि इतिहास की किताब से एक पन्ना फाड़कर न पढ़ें। औरंगजेब जैसा भी था महान या कमीना उसके दरबारी कारिंदे भी वैसे ही थे। और ऐतिहासिक तथ्य है कि उसके ज्यादातर मनसबदार, जागीरदार तथा सैनय अधिकारी राजपूत और मराठे थे। शिवाजी के विरुद्ध युद्ध में औरंगजेब के सेनापति राजा जय सिंह थे। अकबर के समय राजपुताने के एक राजा, मेवाड़ के राणाप्रताप मुगल सल्तन की अधीनता न स्वीकार कर विरोध में लड़ते रहे. औरंगजेब के समय तो राजपुताने का एक भी रजवड़ा मुगल सल्तनत की अधीनता से बाहर नहीं था। राणाप्रताप के वंशज भी मुगल दरबारी बन गए थे। ऐसा तो नहीं हो सकता कि राजा कमीना था और उसके प्रशासन के सभी स्तंभ महान!! मैं केवल यही कह रहा हूं कि राजा के कारिंदों का राजनैतिक चरित्र वैसा ही होता है, जैसा उनके आका का। ऐसा कहना दोगलापन है कि उसका सेनापति राजा जय सिंह महान था लेकिन औरंगजे कमीना था। मैं केवल यही कहना चाहता हूं कि राजनीति में मामला सत्ता और मलाई का होता है , हिंद-मुसलमान का नहीं। औरंगजेब की सेना में ज्यादातर बड़े सेना अधिकारी राजपत और मराठे थे और शिवाजी की सेना में की अहम पदों पर मुसलमान थे। सांप्रदायिकता आधुनिक विचारधारा है ऐतिहासिक नहीं। धार्मिक राष्ट्र्र्रवाद की विद्रूप अवधारणा पर आधारित सांप्रदायिक विचारधाराएं, औपनिवेशिक पूंजी की कोख से जन्मी जु़ड़वा औलादें हैं।